पीयू में फीस पर फिर हंगामा...एबीवीपी ने फूंका वीसी और सिंडिकेट का पुतला, पुलिस के छूटे पसीने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में फीस को लेकर शनिवार को फिर हंगामा हुआ। एबीवीपी ने रोष जताते हुए वीसी और सिंडिकेट का पुतला फूंका। इसके बाद वीसी से मिलने के लिए उनके आवास पर लगे बैरिकेड को लांघने की कोशिश की, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया।
विद्यार्थियों ने कहा कि पीयू के अधिकारी फीस को लेकर झूठ बोल रहे हैं, उन्हें वीसी से मिलने दिया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती, हम धरने पर बैठे रहेंगे। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि प्रशासन के अधिकारी हमारे मुद्दे सुलझाने की बजाय अपने सीनेट चुनावों की कंपैन में लगे हैं।
क्या कहते हैं स्टूडेंट्स
मीटिंग के लिए झूठा आश्वासन दिया
हमें पीयू प्रशासन ने शुक्रवार को शनिवार के दिन मीटिंग करवाने सबंधी झूठा आश्वासन दिया। आज भी कई वार्डन के साथ डीएसडब्ल्यू मिलने आए। मीटिंग के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि प्रो नवदीप गोयल आज बाहर थे, इसलिए मीटिंग नहीं हो पाई। जल्द ही मीटिंग करवाई जाएगी। - प्रिया, एबीवीपी कार्यकर्ता, पीयू
पिछले 12 दिनों से फीस नहीं जमा करवाने को लेकर ऑनलाइन कैंपेन ‘डू नॉट पे फीस’ चला रखी है। हमारी विद्यार्थियों से मांग है कि वे फीस जमा नहीं करवाए। यूनिवर्सिटी हम विद्यार्थियों से हैं, यूनिवर्सिटी से हम विद्यार्थी नहीं। हमारी मांग है कि कोविड-19 महामारी के दौरान विद्यार्थियों के आर्थिक हालात देखते हुए पूरी फीस माफ की जाए। - निखिल नरमेटा, एनएसयूआई अध्यक्ष, पीयू
पीयू फीस वृद्धि मामले में अधिकारी एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
फीस को लेकर पीयू प्रशासन धरना खत्म करवाने के चक्कर में अधिकारी एक-दूसरे पर बढ़ी हुई फीस के लिए जिम्मेदारी डाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिस फीस वृद्धि के खिलाफ विरोध में विद्यार्थी यूनियन उतरी हुई है, वह फैसला पिछले साल की सीनेट मीटिंग में हुआ था।इसी हफ्ते सीनेट सदस्य प्रो. नवदीप गोयल की अध्यक्षता में हुई पीयू में बैठक में निर्देश जारी कर विद्यार्थियों को कहा कि सोमवार तक सेमेस्टर फीस जमा करवाएं। जो विद्यार्थी सेमेस्टर फीस जमा नहीं करवाएगा, उसे ऑनलाइन क्लास से निकाल दिया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को सभी स्टूडेंट यूनियन ने मिलकर जॉइंट प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर आए डीएसडब्ल्यू ने विद्यार्थियों को कहा कि फीस देने की अंतिम 16 तक कर दी हैं।
हमारी अधिकारियों से बात हुई है, वे आपकी मांगों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही मीटिंग करेंगे। शुक्रवार को वीसी की गाड़ी का घेराव करने के बाद डीयूआई प्रो आरके सिंगला ने स्टूडेंट्स को आश्वासन दिया कि नवदीप गोयल की अध्य्क्षता में बनी कमेटी शनिवार को फीस सबंधी मांगों पर बैठक करेगी। लेकिन यहां सभी अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर विद्यार्थियों को बरगलाने के साथ महामारी के कठिन समय में फीस में रियायत देने से कतरा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अगर कोविड-19 महामारी के समय में अगर पीयू विद्यार्थियों की फीस में छूट देने का कोई फैसला होगा तो यह वाइस चांसलर की अनुमति से ही होगा।
पीयू में फीस को लेकर फिलहाल कोई कमेटी नहीं बनी है। फीस संबंधी सभी मामलों पर फैसला सीनेट की बैठक में होता है। सीनेट की मर्जी के बिना कोई अधिकारी इस फैसले में तब्दीली नहीं कर सकता है। अगर फीस का मामला लटकता है तो एडमिशन लेट होंगे और क्लासेज भी नहीं लग पाएगी। - प्रो नवदीप गोयल, सीनेट और सिंडिकेट सदस्य, पीयू