{"_id":"5e7d06f28ebc3e76cc27b553","slug":"two-task-forces-set-up-in-pu-to-fix-the-system-chandigarh-news-pkl370720933","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कर्फ्यू: व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को पंजाब यूनिवर्सिटी ने बनाई टास्क फोर्स, शिक्षक-सीनेटर तैनात","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ में कर्फ्यू: व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को पंजाब यूनिवर्सिटी ने बनाई टास्क फोर्स, शिक्षक-सीनेटर तैनात
Fri, 27 Mar 2020 03:31 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के शिक्षकों व कर्मचारियों को लॉक डाउन के चलते कोई दिक्कत न हो इसके लिए वीसी प्रो. राजकुमार ने दो टास्क फोर्स बनाई हैं। ये हर व्यवस्थाओं को देखेंगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का निराकरण भी करेगी।
पीयू के आवासीय क्षेत्र में हजारों लोग रहते हैं। यह शिक्षक व कर्मचारी हैं। इनको राशन, दवाओं आदि के लिए कहीं जाना न पड़े, इसकी व्यवस्था टास्क फोर्स करेगी।
एक टास्क फोर्स के चेयरमैन प्रो. नवदीप गोयल को बनाया गया है। इनके साथ मिलकर 10 लोग काम करेंगे। वहीं दूसरी टास्क फोर्स में चेयरमैन डीन रिसर्च प्रो. आरके सिंगला हैं। यह टीम पूरे कैंपस में रोटेशन के अनुसार जाकर व्यवस्था का जायजा लेगी। यदि किसी शिक्षक व कर्मचारी को दिक्कत होगी तो उसकी मदद करेगी। टास्क फोर्स के नंबर सभी के पास पहले ही उपलब्ध हैं। इन फोर्स के अलावा कई अधिकारी अपनी सेवाएं बेहतर दे रहे हैं।
विज्ञापन
डीयूआई सभी शिक्षकों और कर्मचारियों कर रहे संपर्क
डीयूआई प्रो. शंकरजी झा सभी अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों से संपर्क साध रहे हैं। किसी चीज की आवश्यकता होने पर वह यूटी के अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है वह बेहतर कार्य कर रहे हैं। अधिकांश शिक्षकों व कर्मचारियों को अब कोई दिक्कत भी नहीं है। सभी लोग कर्फ्यू का पालन कर रहे हैं।
पीयू में पसरा सन्नाटा
पीयू में सन्नाटा पसरा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सुरक्षा कर्मी हॉस्टल, कार्यालयों व विभागों के बाहर तैनात हैं। कोरोना से उनकी सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए गए हैं।