{"_id":"5e937f378ebc3e76ac0aa406","slug":"trial-of-testing-of-nac-standards-in-pu-will-not-start-in-august-chandigarh-news-pkl372219036","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू\/लॉकडाउनः पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में नैक के मानकों की जांच का ट्रायल बढ़ सकता आगे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्फ्यू/लॉकडाउनः पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में नैक के मानकों की जांच का ट्रायल बढ़ सकता आगे
Mon, 13 Apr 2020 01:25 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में नैक के मानकों की जांच का ट्रायल अगस्त माह में होता नहीं दिख रहा। कोरोना के कारण पीयू अब इस प्रस्ताव को नवंबर तक ले जा सकता है, क्योंकि पीयू का इस समय ध्यान कई अन्य जरूरी कार्यों की ओर आ गया है। उन्हीं की तैयारियां में सभी अधिकारी जुटे हुए हैं।
नैक ने पीयू का निरीक्षण वर्ष 2015 में किया था। उस दौरान टीम ने कई खामियां पाई थीं। उन्हीं की पूर्ति के लिए पांच साल का समय दिया था, लेकिन यह समय कम था इसलिए पीयू ने दो साल बढ़वाते हुए निरीक्षण के लिए वर्ष 2022 को चुना। पीयू की 40 से 50 फीसदी तैयारियां मानकों की पूर्ति की हो गई थीं।
बाकी मानकों की पूर्ति के लिए भी तेजी से काम चल रहा था। इसी को लेकर पीयू प्रशासन ने मानकों की जांच का ट्रायल अगस्त से शुरू करने की योजना बनाई थी। यानी जिन मानकों को पूरा कर दिया गया उसी की जांच करनी थी ताकि कोई कमी न रहने पाए लेकिन इसी बीच कोरोना के चलते लॉकडाउन हो गया। कार्य पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन
पीयू प्रशासन फिलहाल विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करवाने में जुटा है। उसके बाद परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही रिजल्ट जारी करके नए शैक्षिक में प्रवेश किए जाएंगे। नए प्रवेश की प्रक्रिया भी लेट होती नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रवेश ही अगस्त माह तक चल सकते हैं। ऐसे में मानकों की जांच का ट्रायल इस माह में शुरू नहीं हो पाएगा।