फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Training courses started for online studies at PU, teachers from 14 universities joined

पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रशिक्षण कोर्स शुरु, 14 विश्वविद्यालयों के शिक्षक जुड़े

Sun, 05 Apr 2020 03:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 05 Apr 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Training courses started for online studies at PU, teachers from 14 universities joined
ऑनलाइन कोर्स का आयोजन।

पंजाब विश्वविद्यालय के शैक्षिक नेतृत्व और शिक्षा प्रबंधन केंद्र यानी कैलम ने शिक्षकों के लिए ऑनलाइन मूक कोर्स का आयोजन किया। ऑनलाइन तरीकों से ही 14 विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन 81 शिक्षकों ने इसका लाभ उठाया। दिल्ली में बैठे विशेषज्ञों ने यह प्रशिक्षण दिया और शिक्षकों की काफी हद तक समस्याएं कम हुईं।

विज्ञापन


इस प्रशिक्षण का शुभारंभ वीसी प्रो. राजकुमार ने किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है। पीयू पूरी तरह अब ऑनलाइन मोड में है। कैलम की ओर से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन कारगर होगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि इस समय उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अन्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को भी कई जानकारियां दीं। आईसीटी के प्रमुख प्रो. के श्रीनिवास ने सरकार की डिजिटल पहल को सामने रखा और फायदे बताए। मूक पाठ्यक्रम विकसित करने के टिप्स दिए। इस दौरान सभी शिक्षकों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए गए। प्रशिक्षण का संचालन कर रहे प्रो. जतिंदर ग्रोवर, मूक कोर्स समन्वयक डॉ. विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed