इस स्कूल ने की कॉमन एडमिशन शेड्यूल की अनदेखी, बढ़ा विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्राइवेट,कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले को लेकर इस बार विवाद लगातार बढ़ रहा है। इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन ने 2017 सत्र के लिए शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना ही नर्सरी और केजी क्लास में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मंगलवार सेक्टर-38 स्थित शहर के प्रतिष्ठित विवेक हाई स्कूल ने नर्सरी क्लास में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल ने नर्सरी में दाखिले को लेकर विज्ञापन भी जारी कर दिया।
जबकि एंट्री लेवल पर दाखिले का फैसला बुधवार को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशभन(डीएसई) और प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों के बीच होने वाली मीटिंग में होना था। प्राइवेट स्कूलों द्वारा दाखिले की मनमानी पर अब विवाद बढ़ना तय माना जा रहा है।
बुधवार को होने वाली मीटिंग में भी इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन के बीच विवाद हो सकता है। मामले में शिक्षा विभाग शोकॉज नोटिस भी जारी कर सकता है।
विवेक हाई स्कूल की ओर से जारी दाखिला शेड्यूल के अनुसार 15 से 25 नवंबर तक आवेदन फार्म मिलेंगे। 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक आवेदन फार्म जमा किए जा सकेंगे।
विवेक हाई स्कूल ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल
अभिभावकों को आवेदन फार्म वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। अभिभावक 400 से 500 रुपये में प्रॉस्पेक्टस भी खरीद सकेंगे। उधर सेक्टर-44 सी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल ने भी केजी और ऊपर की कक्षाओं में दाखिले के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने अक्तूबर में ही सभी प्राइवेट स्कूलों को कॉमन एडमिशन शेड्यूल का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसमें स्कूलों से सुझाव मांगे थे। लेकिन किसी स्कूल ने इस संबंध में कोई जवाब नहीं भेजा।
कॉमन एडमिशन शेड्यूल पर विवाद को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। शिक्षा विभाग द्वारा तैयार एडमिशन शेड्यूल के तहत 30 नवंबर तक प्राइवेट स्कूलों को दाखिला संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी करना था।
1 से 20 दिसंबर तक आवेदन फार्म मंगवाए जा सकेंगे और 11 से 25 जनवरी तक दाखिला पाने वाले स्टूडेंट की लिस्ट जारी करनी होगी। डीएसई के साथ मीटिंग से पहले ही एडमिशन शेड्यूल जारी करने के सवाल पर विवेक हाई स्कूल के डायरेक्टर और इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के चेयरपर्सन एचएस मामिक का कहना है कि पिछले महीने डिप्टी डायरेक्टर और 11 स्कूल प्रबंधकों की कोर कमेटी के बीच एडमिशन को लेकर सहमति बन चुकी है।
डीएसई और प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल की मीटिंग आज
उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों ने आम सहमति से दाखिला प्रक्रिया अपने स्तर पर पूरी करने और फीस जमा करने के लिए 25 जनवरी 2017 अंतिम तिथि तय करने का फैसला लिया था। अभिभावक और प्राइवेट स्कूलों की सुविधा को देखते हुए ही मीटिंग में यह फैसला लिया गया है।
11 सदस्यों की कोर कमेटी की मीटिंग में दाखिले संबंधी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया।- 'चंचल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, शिक्षा विभाग'
डीएसई और प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल की मीटिंग आज
शहर के 70 से अधिक प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में 2017 सत्र में एंट्री लेवल पर दाखिला प्रक्रिया को लेकर बुधवार डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन(डीएसई) और प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों के बीच अहम मीटिंग होगी।
बैठक में कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर विवाद हो सकता है। शिक्षा विभाग पहले ही कॉमन एडमिशन शेड्यूल का ड्राफ्ट प्राइवेट स्कूलों को भेज चुका है। जबकि प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर दाखिला करना चाहते हैं।
शिक्षा विभाग का संभावित कॉमन एडमिशन शेड्यूल
30 नवंबर- सभी स्कूलों को दाखिले संबंधी जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी करनी होगी।
1 से 20 दिसंबर- आवेदन फार्म जारी होंगे और जमा किए जाएंगे।
30 दिसंबर से पहल-लकी ड्रा के योग्य बच्चों की लिस्ट जारी होगी।
11 से 25 जनवरी- दाखिला पाने वाले स्टूडेंट की फाइनल लिस्ट जारी करनी होगी।
25 जनवरी तक वेटिंग लिस्ट जारी करनी होगी।
27 जनवरी से 16 फरवरी तक फीस जमा करनी होगी।
18 फरवरी 2017- दूसरी वेटिंग लिस्ट से से चुने गए स्टूडेंट की लिस्ट जारी होगी।
28 फरवरी-वेटिंग लिस्ट से चुने स्टूडेंट की फीस जमा होगी।