फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   apply online for admission on vacant seats of 11th class in chandigarh schools

चंडीगढ़ के स्कूलों में 11वीं में बची सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग, विद्यार्थी करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 13 Oct 2020 10:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
apply online for admission on vacant seats of 11th class in chandigarh schools
फाइल फोटो
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने 11वीं दाखिला के लिए खाली बची सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग शुरू की है। यह काउंसलिंग भी ऑनलाइन ही की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी 14 से 16 अक्टूबर तक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर जाकर फार्म भरना होगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के निदेशक रुबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि आर्ट्स और स्किल कोर्सेज में खाली पड़ी सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म और काउंसलिंग के तहत ही दाखिला दिया जाएगा। शहर के सरकारी स्कूलों से दसवीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दाखिले में किसी तरह की प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। इसके लिए कोई विद्यार्थी सिफारिश नहीं करेगा अन्यथा दाखिला फार्म रदद् कर दिया जाएगा। वहीं दाखिला दसवीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन स्कूलों में बनाई हेल्पडेस्क
विद्यार्थियों की मदद के लिए शिक्षा विभाग ने तीन स्कूलों में हेल्प डेस्क बनाई है। इनमें जीएमएसएसएस-19, जीएमएसएसएस- मनीमाजरा कांप्लेक्स और जीएमएसएसएस-40 के स्कूल शामिल हैं। विद्यार्थी दाखिला संबंधी जानकारी के लिए 14 से 16 अक्टूबर तक सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक स्कूल में जा सकते हैं। विद्यार्थी को स्कूल जाते समय कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। बिना मास्क स्कूल में अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट्स के लिए इन स्कूलों में करें आवेदन

जीएमएसएसएस-26, जीएमएसएसएस-27, जीएमएसएसएस-56, जीएमएसएसएस- रायपुर खुर्द, जीएमएसएसएस-करसन, जीएमएसएसएस- सारंगपुर, जीएमएसएसएस- धनास, जीएमएसएसएस- कैंबवाला, जीएमएसएसएस-मौलीजागरां, जीएमएसएसएस- खुड्डाअली शेर, जीएमएसएसएस- मलोया, जीएमएसएसएस- बहलाना, जीएमएसएसएस- खुड्डा लाहौरा, जीएसएसएस-38 वेस्ट, जीएसएसएस-45, जीजी एमएसएसएस-23, जीजीएसएसएस-मनीमाजरा टाउन।

स्किल कोर्स के लिए इन स्कूलों में करें आवेदन
फैशन स्टडीज : जीएमएसएसएस-21, जीजीएमएसएसएस-23, जीएमएसएसएस-32, जीएमएसएसएस-47, जीजीएमएसएसएस-20 बी, जीएसएसएस-45, जीएमएसएसएस- मनीमाजरा टाउन
टेक्सटाइल डिजाइन : जीएमएसएसएस-8 और जीएमएसएसएस-32

स्टेनोग्राफी (हिंदी) - जीएमएसएसएस- करसन
रिटेल एंड मार्केटिंग : जीएमएसएसएस-19
टैक्स एंड कॉस्ट अकाउंटेंसी जीजीएमएसएसएस-18
इलेक्ट्रॉनिक्स : जीएमएसएसएस - खुडा अली शेर

विद्यार्थियों को देने होंगे 5 स्कूल के विकल्प :- विद्यार्थियों को दाखिला फॉर्म में 5 स्कूल और 5 स्ट्रीम के क्रमबद्ध विकल्प देने होंगे। विद्यर्थी की मेरिट के आधार पर उसे उन पांच स्कूलों में से किसी एक में सीट दी जाएगी। विद्यार्थी को वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर से फॉर्म डाउनलोड कर भरने के बाद उसे स्कैन करना है। फॉर्म की स्कैन कॉपी को admissionxiut@gmail.com पर ईमेल करना होगा। इसके साथ ही दसवीं की डीएमसी भी स्कैन करके फॉर्म के साथ ही ईमेल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed