{"_id":"5ecd52e48ebc3e90807fe398","slug":"the-seats-are-not-empty-so-the-chairman-will-prepare-a-blueprint-chandigarh-news-pkl376300486","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन का फरमान- सीटें खाली न रहें, इसलिए चेयरमैन तैयार करेंगे खाका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन का फरमान- सीटें खाली न रहें, इसलिए चेयरमैन तैयार करेंगे खाका
Wed, 27 May 2020 02:12 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी हॉस्टल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय ने आगामी शैक्षिक सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीयू को चिंता सता रही है कि नए कोर्सेज में सीटें खाली न रह जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए फिर से यह जिम्मेदारी सभी विभागों के चेयरमैन को दे दी है। वह खाका तैयार करेंगे कि सीटें कैसे भरेंगे।
कोरोना के कारण इस बार विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में एडमिशन की रफ्तार पिछड़ सकती है। सीटें खाली रह सकती हैं। इसका कारण माना जा रहा है कि बाहरी विद्यार्थी जो पीयू या अन्य शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए आते थे उनका रुख इस बार अपने ही क्षेत्रों की ओर रह सकता है। ऐसे में सीटें भरना आसान नहीं होगा।
सूत्रों का कहना है कि पीयू इसके लिए तैयारी कर रहा है। उन्होंने सभी विभाग अध्यक्षों से कहा है कि वह ऐसा खाका बनाएं कि विद्यार्थी आसानी से कोर्सेज में दाखिला लें। विभागों की उपलब्धियां विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएं। साथ ही किस कोर्स में नौकरी के अवसर हैं, यह भी विद्यार्थियों को बताया जाए। इससे विद्यार्थी अधिक आकर्षित होते हैं।
विज्ञापन
साथ ही विभाग यह भी बताएंगे कि उनके यहां प्लेसमेंट का स्तर कैसा रहा है और विद्यार्थी किन-किन क्षेत्रों में नौकरी कर रहे हैं। सभी विभाग अध्यक्ष अपना खाका 30 जून तक बनाएंगे। उसके बाद बैठक होगी और आने वाले बेहतर सुझावों पर काम होगा।