फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   temporary accreditation of 3200 private schools will end

हरियाणा के 3200 स्कूलों की मान्यता अधर में

Wed, 30 Mar 2016 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Mar 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
temporary accreditation of 3200 private schools will end
स्कूल - फोटो : demo

हरियाणा में 3200 निजी स्कूलों की अस्थायी मान्यता 31 मार्च को समाप्त हो रही है। स्कूलों की ओर से शिक्षा विभाग को स्थायी मान्यता दिए जाने के लिए आवेदन भी दाखिल किए हुए हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक इन स्कूलों को मान्यता देने के लिए निरीक्षण का काम भी पूरा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


अस्थायी मान्यता समाप्त हो जाने से दो दिन पहले हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू के नेतृत्व में पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में सेकेंडरी शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक अमरजीत सिंह मान से मिला।
विज्ञापन


संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शादीपुर (कैथल) ने बताया कि बैठक के दौरान संघ ने प्राइवेट स्कूलों की विभिन्न समस्याओं व मांगों को प्रमुखता के साथ रखा गया, जिसमें मुख्य तौर पर 3200 अस्थाई स्कूलों को आगामी एक वर्ष का समय बढ़ाने की मांग की गई, क्योंकि इन स्कूलों की अस्थाई मान्यता 31 मार्च को समाप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इन स्कूलों का निरीक्षण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि अपग्रेडेशन व मान्यता की जितनी भी फाइलें शिक्षा सदन पंचकुला में पेंडिंग है, उनका जल्द निपटारा किया जाए और जो स्कूल जिस स्तर तक नियमों को पूरा करता है, उसको वहां तक स्थायी मान्यता दी जाए।


इसके साथ-साथ नियम सरलीकरण की मांग को भी उठाया गया। वहीं संघ की ओर से 23 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया। एडिशनल डायरेक्टर मान ने इन मांगों का पूरा करने का आश्वासन दिया कि वे इन मांगों पर शीघ्र ही कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर संघ के उपप्रधान श्यामलाल शर्मा भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed