फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summer vacations will be reduced in punjab university

फैसलाः सिलेबस पूरा कराने को पंजाब यूनिवर्सिटी करेगी गर्मी की छुट्टियों में 15 दिन की कटौती

Mon, 16 Mar 2020 01:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 16 Mar 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Summer vacations will be reduced in punjab university
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी को इस समय विद्यार्थियों के सिलेबस पूरा कराने की चिंता सता रही है। कोरोना वायरस के कारण पीयू ने 31 मार्च तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। कहीं से भी कुछ रास्ता नहीं दिख रहा है। एक ही रास्ता है.. गर्मियों की छुट्टियों के दिन कम कर दिए जाएं। इस पर तमाम लोग सहमत भी हैं। माना जा रहा है कि इस बार कम से कम 15 दिन की गर्मियों की छुट्टियां कम हो जाएंगी। हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी मंथन चल रहा है। कमेटी इस प्रस्ताव पर दो से चार दिन में मुहर लगा देगी।
विज्ञापन


मई-जून में पीयू के सेमेस्टर एग्जाम होते हैं। इस समय पीयू में शिक्षण कार्य तेजी से चल रहा था। छुट्टियों के कारण यह प्रभावित हो गया। इन छुट्टियों के कारण सिलेबस पूरा नहीं हो पाएगा। पाठ्यक्रम को पूरा कराने के लिए मंथन चल रहा है। कुछ शिक्षकों ने यह भी कहा है कि जरूरी नहीं कि 31 मार्च तक ही अवकाश हो, यह छुट्टियां और बढ़ भी सकती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। इसे पूरा करवाने के लिए कुछ शिक्षकों से सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन


कुछ ने एक्स्ट्रा कक्षाएं लगाने की बात कही तो कुछ ने अन्य सुझाव दिए गए, लेकिन रास्ता अतिरिक्त कक्षाएं लगाने से नहीं निकल रहा। ऐसी स्थिति में शिक्षकों पर काफी भार पड़ जाएगा। एक ही रास्ता सामने दिख रहा है कि गर्मियों की छुट्टियां कम की जाएं। सूत्रों का कहना है कि इन छुट्टियों को कम करने का रास्ता लगभग साफ है। जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि 31 मार्च के बाद कुछ छुट्टियां इस बीच आएंगी तो उन्हें पीयू प्रशासन निरस्त कर सकता है ताकि पाठ्यक्रम पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ सकती है परीक्षा की तिथियां
छुट्टियों के कारण पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ तो मई-जून में होने वाली परीक्षाएं आगे बढ़ सकती हैं। जब परीक्षाएं आगे बढ़ेंगी तो अगले सेमेस्टर की पढ़ाई व अन्य कार्य भी प्रभावित होंगे। यह प्रभावित न हों, इसके लिए एक ही उपाय पीयू प्रशासन के सामने है कि छुट्टियां घटाई जाएं। मालूम हो कि पीयू में हर साल लगभग डेढ़ माह की गर्मियों की छुट्टियां पड़ती हैं।


विद्यार्थियों का समय से पाठ्यक्रम पूरा हो, इसके लिए प्रयास चल रहे हैं। एक्स्ट्रा कक्षाएं लगवाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर गर्मियों की छुट्टियां भी कम की जा सकती हैं।
- प्रो. शंकरजी झा, डीयूआई पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed