फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, Lockdown, Punjab University Must Waive Admission Fees for Poor Students

बड़ी मांगः दाखिला कराने के लिए छात्रों के पास नहीं होंगे पैसे, गरीब विद्यार्थियों की फीस माफ करे पीयू

Mon, 20 Apr 2020 04:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 20 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Punjab University Must Waive Admission Fees for Poor Students
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अब अगली मांग पीयू प्रशासन के समक्ष रख दी है। यह मांग गरीब विद्यार्थियों के हित में है। जो अगले शैक्षिक सत्र में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनके पास जमा करने को फीस नहीं है। लॉकडाउन के कारण गरीब परिवारों के पास पैसे नहीं हैं, क्योंकि उनके परिवार के मुखियाओं को कोई काम नहीं मिला और न लॉकडाउन में कर सके।
विज्ञापन


इन परिवारों के विद्यार्थियों की एक सेमेस्टर की फीस मांफ करने की मांग उठी है। पीयू इन विद्यार्थियों को कितनी राहत देगा या नहीं यह तो बाद की बात है, लेकिन एनएसयूआई ने इन छात्रों के हित में पहल कर दी है। उन्होंने चांसलर से लेकर पीयू वीसी तक मेल किए हैं और तर्क भी दिए हैं। तर्कों पर गौर किया गया तो इन छात्रों को पीयू बड़ी राहत दे सकता है।
विज्ञापन


1. लॉकडाउन खुलने के बाद पीयू में दो सप्ताह कक्षाएं लगेंगी
छात्र संगठनों ने इससे पूर्व एक बीड़ा उठाया था कि ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ सभी विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा है और कोर्स भी पूरा नहीं होगा। साथ ही पीयू प्रशासन 15 दिन में एग्जाम भी खत्म कर देगा। पीयू के इस निर्णय से सभी को नुकसान होगा। छात्र परेशानी से गुजर रहे थे। चारों ओर से पीयू प्रशासन पर दबाव पड़ा और आखिरकार पीयू ने निर्णय लिया कि लॉकडाउन खुलने के बाद दो सप्ताह तक कक्षाएं लगाई जाएंगी। साथ ही एग्जाम भी 15 दिन में खत्म नहीं किए जाएंगे। यहां विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. हॉस्टलों की फीस बढ़ाने का मुद्दा विचाराधीन
दूसरा मुद्दा हॉस्टलों की फीस का एक्सटेंड करवाने का था जो पीयू प्रशासन के पास विचाराधीन है। विद्यार्थियों का कहना है कि 22 मार्च से तीन मई तक लॉक डाउन हो गया। इस बीच वह हॉस्टलों में रहे नहीं। चालू सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी और फिर एग्जाम होंगे तो उन्हें जून-जुलाई तक रहना पड़ सकता है। ऐसे में जनवरी में ली गई फीस को एक्सटेंड किया जाए। इस पर निर्णय होना बाकी है।


3. अब गरीब विद्यार्थियों के हित में उठाया मुद्दा
अब तीसरा मुद्दा गरीब विद्यार्थियों के हित में उठाया गया है। एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने चांसलर, वीसी व उच्च शिक्षा अधिकारियों को मेल से पत्र भेजा है। कहा है कि नए सेशन में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने को नहीं होगी। तमाम विद्यार्थियों ने उन्हें फोन करके बताया है। उनका सपना पढ़ने का है लेकिन फीस बाधा बनेगी। ऐसे में एक सेमेस्टर की फीस पीयू प्रशासन को माफ करनी चाहिए। या फिर चालू सत्र में जो फीस ली गई है उसको अगले शैक्षिक सत्र के पहले सेमेस्टर में जोड़े। क्योंकि इस सत्र में विद्यार्थियों को पढ़ाई का लाभ लॉकडाउन के कारण नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed