{"_id":"5e35db9c8ebc3e99f1005822","slug":"students-living-in-punjab-university-hostels-will-get-basmati-for-food-chandigarh-news-pkl3650544153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू: छात्रावासों में अब सरसों के तेल से बनेगी सब्जी, खाने को मिलेगा बासमती चावल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू: छात्रावासों में अब सरसों के तेल से बनेगी सब्जी, खाने को मिलेगा बासमती चावल
Sun, 02 Feb 2020 04:33 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
भारतीय बासमती चावल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें खाने में और आनंद आएगा। खाने में बासमती चावल मिलेंगे और हर सब्जी सरसों के तेल से बनी मिलेगी। यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। खाने की गुणवत्ता में भी सुधार के आदेश दिए हैं। यह सब कार्य पीयू स्टूडेंट काउंसिल के ज्वाइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह माहल की पहल पर हुए हैं।
विज्ञापन
पीयू में छात्रावासों की संख्या 20 है। इसमें दस छात्राओं व दस छात्रों के हैं। इन हॉस्टलों में लगभग आठ हजार विद्यार्थी रहते हैं। मेस व कैंटीन के जरिये यह भोजन करते हैं। अब तक छात्रावासों में रिफाइंड आदि का प्रयोग किया जा रहा था। इससे खाने में विद्यार्थियों का आनंद नहीं आ रहा था। इसी को लेकर विद्यार्थियों ने मनप्रीत सिंह माहल को यह बात बताई। उन्होंने पुरुष छात्रावास नंबर-8 और महिला छात्रावास नंबर-2 का दौरा किया। उन्होंने यही बात सुनने को मिली।
विज्ञापन
छात्रावास के वार्डन, डाइटिशियन व मनप्रीत माहल खुद पहुंचे थे। इस दौरान गुणवत्ता और बेहतर करने के आदेश दिए गए। विशेषज्ञों की राय के बाद डीएसडब्ल्यू कार्यालय की ओर से सभी हॉस्टलों से कहा गया है कि वह सब्जियां बनाने में सरसों के तेल का प्रयोग करें ताकि विद्यार्थियों की सेहत बेहतर रह सके। इसी के साथ यह व्यवस्था लागू हो गई। ज्वाइंट सेक्रेटरी मनप्रीत सिंह माहल ने कहा कि उनकी मांग पर ही यह व्यवस्था लागू हुई है।
विज्ञापन
बैन फूड खुलेआम बिक रहा
पीयू की तमाम कैंटीनों में बैन जंक फूड खुलेआम बिक रहा है। इसके लिए बाकायदा कमेटी बनाई गई है, लेकिन उस पर काम नहीं किया जा रहा। हेल्दी फूड विद्यार्थियों को नहीं मिलने से उनमें आक्रोश है। विभागों की कैंटीन के अलावा स्टूडेंट सेंटर पर अधिक दामों में बैन फूड दिया जा रहा है। कई बार शिकायतें भी हुईं, लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं हो पाई। अब विद्यार्थी आंदोलन की योजना बना रहे हैं।
इंडिया कॉफी हाउस के खुलने का पता नहीं
पीयू के स्टूडेंट सेंटर स्थित इंडिया कॉफी हाउस को बंद हुए छह माह से अधिक हो गए लेकिन इसका संचालन अब तक नहीं हो पाया है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए लेकिन किराया अधिक होने के कारण कोई इसे किराये पर नहीं ले रहा है। दो आवेदन आए लेकिन उसमें एक के अभिलेख पूरे नहीं थे। अब टेंडर नए सिरे से करने की योजना बनाई जा रही है। यदि जल्द कॉफी हाउस नहीं चला तो विद्यार्थी इसके संचालन की मांग को लेकर भी आंदोलन कर सकते हैं।