फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University will follow UGC guidelines for the exam

छात्रों की उलझन खत्म... परीक्षा के लिए यूजीसी की गाइडलाइन का पालन करेगी पंजाब यूनिवर्सिटी

Fri, 26 Jun 2020 03:22 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो सुशील कुमार, चंडीगढ़
सुशील कुमार, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Punjab University will follow UGC guidelines for the exam
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी ने आखिरकार छात्रों की उलझन को कम कर दिया है। परीक्षा को लेकर पीयू ने साफ कह दिया है कि यूजीसी की गाइड लाइन के मुताबिक ही काम किया जाएगा। यूजीसी यदि परीक्षा नहीं कराने के लिए कहेगी तो पीयू भी वही करेगा। यदि परीक्षा कराने की गाइड लाइन जारी होती है तो परीक्षा होगी। अब छात्रों का ध्यान यूजीसी की नई गाइड लाइन की ओर लगा है। माना जा रहा है कि फाइनल ईयर समेत सभी विद्यार्थियों को बिना एग्जाम के प्रमोट किया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते पीयू में 20 मार्च से छात्रों की कक्षाएं नहीं लगी हैं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने की कोशिश की, लेकिन कुछ छात्र संतुष्ट नहीं हो पाए। छात्रों ने कहा कि परीक्षाएं तभी करवाई जाएं जब दो से तीन सप्ताह तक पीयू में कक्षाएं लगें। पीयू इस पर सहमत हो गया। लॉकडाउन खुलने का इंतजार था, लेकिन वह बढ़ता गया। वहीं छात्रों की उलझनें भी बढ़ती गईं। पीयू ने इसी बीच जुलाई में परीक्षाएं कराने की घोषणा कर दी। इससे छात्रों की समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन


पीयू ने यह नहीं बताया कि परीक्षा किन तिथियों व किस सेमेस्टर की होंगी। छात्र परेशान थे। छात्र संगठनों ने पीयू से लेकर चांसलर कार्यालय तक मेल पर मेल किए। इसी बीच यूजीसी ने सुझाव दिया था कि विश्वविद्यालय अपने स्तर से विद्यार्थियों को बिना एग्जाम के प्रमोट कर सकते हैं। यह बात भी पीयू ने नहीं मानी। वह परीक्षाएं कराने की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पीयू को भी नजर नहीं आ रहीं संभावनाएं
अब पीयू को भी लग रहा है कि परीक्षाएं जुलाई में होना संभव नजर नहीं आ रही हैं। यदि अगस्त व सितंबर में परीक्षाएं हुईं तो शैक्षिक सत्र लेट हो जाएगा। ऐसे में नए एडमिशन प्रभावित होंगे। यदि सीटें खाली रहीं तो पीयू के सामने एक और संकट खड़ा होगा। ऐसे में पीयू अब धीरे-धीरे दूसरी योजना की ओर कदम बढ़ा रहा है, जो छात्रों को राहत देने वाली है।

परीक्षा को लेकर यूजीसी की जो गाइड लाइन जारी होंगी उसका पालन पीयू करेगा। पीयू नई गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है।
- प्रो. करमजीत सिंह, रजिस्ट्रार, पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed