फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students and officials of punjab university face to face for the practical examination

विद्यार्थियों ने कहा- प्रेक्टिकल परीक्षा के लिए 22 जून को बुलाया, अधिकारी बोले- सूचना नहीं दी

Fri, 05 Jun 2020 01:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 05 Jun 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Students and officials of punjab university face to face for the practical examination
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी में फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के बीएससी फाइनल ईयर के प्रेक्टिकल को लेकर स्टूडेंट्स और अधिकारी आमने सामने हो गए हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें 22 जून को प्रेक्टिकल परीक्षा के लिए बुलाया है। साथ ही थ्योरी की परीक्षा के लिए जुलाई महीने का बोला गया है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि अभी सिर्फ परीक्षा के लिए विचार कर रहे हैं। विद्यार्थियों को कोई सूचना नहीं दी गई है। इस मामले में इनसो ने वीसी को पत्र लिखकर परीक्षा का विरोध जताया है।
विज्ञापन


बीएससी रिप्रेजेंटेटिव बोलीं- प्रेक्टिकल के लिए फोन पर दी सूचना
पीयू फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के बीएससी की डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव और फाइनल ईयर की छात्रा दीक्षिता ने बताया कि विभाग ने उन्हें बताया है कि 22 जून से उनकी प्रेक्टिकल परीक्षाएं ली जाएंगी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को उन्हें फोन कर सूचित किया। इसके साथ ही कहा कि वे इसकी जानकारी कक्षा के अन्य स्टूडेंट्स को भी दे दें। दीक्षिता ने बताया फाइनल ईयर की क्लास में 34 स्टूडेंट्स हैं। उनकी क्लास के आठ प्रैक्टिकल परीक्षा ली जानी है। वहीं थ्योरी की परीक्षा के लिए जुलाई का बोला जा रहा है।
विज्ञापन


एमएससी की डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव ने कहा- अभी कोई सूचना नहीं मिली
फैशन टेक्नोलॉजी एमएससी की डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव मोहिनी ने बताया कि एमएससी की प्रेक्टिकल परीक्षा के बारे में अभी उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। वह टीचर्स के साथ संपर्क में हैं। पहले बोला गया था कि जुलाई में परीक्षा ली जाएगी, लेकिन विभाग की ओर से अभी उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसो ने ऑफलाइन प्रैक्टिकल परीक्षा का जताया विरोध
छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने फैशन टेक के ऑफलाइन प्रेक्टिकल परीक्षा का विरोध जताया है। उन्होंने वीसी प्रो. राज कुमार को पत्र लिखकर इसे खारिज करने की मांग की। इनसो सचिव नवनीत डागर ने कहा कि यूआईएफटी की ओर से प्रेक्टिकल परीक्षा 22 जून से करवाने की सूचना दी गई है।

वहीं यह भी बोला गया कि प्रेक्टिकल डिजाइन की फाइल कलेक्शन भी इसी दिन की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते सभी स्टूडेंट्स घरों पर हैं। महामारी के समय में पेरेंट्स उन्हें घर से बाहर भेजने के लिए तैयार नहीं हैं। कुछ स्टूडेंट्स रेड जोन में है वो उस एरिया से बाहर नहीं आ सकते हैं। कई स्टूडेंट्स की प्रेक्टिकल फाइल हॉस्टल के कमरों में हैं जो इस समय पीयू प्रशासन के पास रखी हुई है।

यू प्रशासन ने अभी सिर्फ परीक्षा की तैयारी के लिए बोला है
पीयू प्रशासन की तरफ से अभी सिर्फ परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बोला गया है। परीक्षाएं कब ली जाएंगी, कैसे ली जाएंगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। प्रशासन के निर्देशानुसार हम परीक्षा के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं। - प्रो. प्रभदीप बराड़, चेयरपर्सन, फैशन टेक्नोलॉजी


आधिकारिक सूचना का इंतजार करें विद्यार्थी
अभी हमने किसी को भी आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तारीखों के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालातों को ध्यान में रखते हुए प्लान बनाने में लगे हैं। विद्यार्थी पीयू की तरफ से आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
- प्रो. परविंदर सिंह, कंट्रोलर एग्जामिनेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed