फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   South India Coffee House will open in PU in new year

पंजाब विश्वविद्यालय को मिलेगी सौगात, नए साल में खुलेगा साउथ इंडिया कॉफी हाउस

Sun, 29 Dec 2019 12:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 29 Dec 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
South India Coffee House will open in PU in new year
पंजाब विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब यूनिवर्सिटी को नए साल में साउथ इंडिया कॉफी हाउस की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए पीयू प्रशासन ने यूनिवर्सिटी और वेबसाइट पर साउथ इंडिया कॉफी हाउस दुकान नंबर-11 को लीज पर देने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 7 जनवरी के बाद कोई भी टेंडर इश्यू और रिसीव नहीं किया जाएगा। संबंधित आवेदनकर्ता को टेंडर संबंधी पूरी जानकारी पीयू वेबसाइट पर मिलेगी।

विज्ञापन


पीयू की शान माने जाने वाले स्टूडेंट सेंटर के टॉप फ्लोर पर स्थित साउथ इंडिया कॉफी हाउस को बंद हुए छह महीने हो गए हैं। अब पीयू प्रशासन ने लीज के लिए टेंडर नोटिस जारी कर दिया है। टेंडर के इश्यू और रिसीव की आखिरी तारीख सात जनवरी है। आवेदनकर्ताओं को दुकान नंबर-11 के किराये, दस्तावेज और टेंडर संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट http://tenders.puchd.ac.in पर मिलेगी।
विज्ञापन


पीयू रजिस्टरार करमजीत सिंह ने बताया कि टेंडर के लिए नोटिस जारी कर दिया है। उम्मीद है अगले महीने तक कॉफी हाउस शुरू करवा दिया जाएगा। बता दें कि साउथ इंडिया कॉफी हाउस एक जुलाई को बंद हुआ था। इसे चलाने वाले मालिक केरल निवासी जॉय कुरूविला ने बताया था कि वह पिछले दो साल से घाटे में चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेसकैफे व मम्मा-मियां शॉप को मिला एक्सटेंशन
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूसी के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित नेसकैफे और उसके साथ लगते मम्मा-मियां शॉप को 20 दिन का एक्सटेंशन मिल गया है। पीयू प्रशासन ने 15 दिसंबर तक दोनों दुकानों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया था। कारण यह है कि नेसकैफे और मम्मा-मियां शॉप की लीज खत्म हो गई है।


पीयू रजिस्टरार करमजीत सिंह ने बताया कि दोनों दुकानें खाली कराने के बाद ये बंद कर दी जाएंगी। इनकी जगह पर दोबारा दुकानें नहीं खोली जाएंगी। जानकारी के अनुसार, स्टूडेंट सेंटर को हेरिटेज बनाने के लिए पीयू प्रशासन ने यह कवायद शुरू की है। यहां स्थापित एसबीआई एटीएम को भी पीयू में अन्य जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed