फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sixth yoga asian championship wins by india, silver medal to chandigarh daughter

चंडीगढ़ की लड़की वियतनाम में चमकी, योगा चैम्पियनशिप में मिल सिल्वर

Mon, 12 Sep 2016 10:15 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
sixth yoga asian championship wins by india, silver medal to chandigarh daughter
वियतनाम में भारत ने जीती योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की होनहार बेटी वियतनाम में चमकी। यहां आयोजित छठी एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उसने सिल्वर मेडल जीता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अपनी शक्ति दिखाने के बाद भारत ने छठी एशियन योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप जीतकर दिखा दिया कि योग में हमारा कोई सानी नहीं है। चैंपियनशिप वियतनाम में 3-8 सितंबर तक खेली गई।
विज्ञापन


इसका आयोजन एशियन योगा फेडरेशन की ओर से किया गया। इसमें भारत ने 24 गोल्ड मेडल, 25 सिल्वर मेडल, 14 ब्रोंज मेडल जीतने के साथ ही ओवर ऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। होस्ट वियतनाम दूसरे और मलेशिया तीसरे स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में हांगकांग, चीन, ईरान, दुबई, कोरिया, ताइवान, फिलिपींस, इंडोनेशिया और  सिंगापुर की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में 37 सदस्सीय भारतीय दल ने हिस्सा लिया। इनमें 12 पुरुष, 17 महिला, दो कोच और ऑफिशियल भी मौजूद रहे। भारतीय टीम में चंडीगढ़ से योगा की महिला खिलाड़ी अमित चहल और भारतीय टीम के कोच योगाचार्य रमन शमिल रहे। अमित चहल ने आसन में हिस्सा लेते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आसन में हिस्सा लिया

sixth yoga asian championship wins by india, silver medal to chandigarh daughter
Yoga
एशियन योगा चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेते हुए मेडल जीते। खिलाड़ियों ने 4 इवेंट में भाग लिया। इनमें योगासन, अर्टिस्टिक, सोलो योगा, आर्टिस्टिक पेयर एंड रिदमिक योगा इवेंट शामिल थे।

महिलाओं को योग से जोड़ना लक्ष्य
अमित चहल गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योगा सेक्टर-23 की छात्रा है। उन्होंने बताया कि योगा से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है। वह अधिक से अधिक महिलाओं को योग सिखाना चाहती हैं, जिससे वे स्वस्थ जीवन बिता सकें।

12 साल से योग से जुड़े रमन
रमन कई वर्ष से योग से जुड़े हुए हैं। एनआइएस पटियाला में योग पर 3 वर्षों का डिप्लोमा किया। इसके बाद पीयू में एडवांस योगा पर डिप्लोमा किया। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल योगा रैफरी का ए ग्रेड हासिल किया। पिछले कुछ वर्षों से भारतीय योग टीम के कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed