{"_id":"5eff6e1c8ebc3ea116794bc2","slug":"six-months-fee-of-9th-10th-class-of-government-school-fee-rebate-chandigarh-news-pkl380136266","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों ने दाखिले की और छह माह की फीस माफ की, 24000 छात्रों को फायदा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों ने दाखिले की और छह माह की फीस माफ की, 24000 छात्रों को फायदा
Sat, 04 Jul 2020 10:52 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन की अनुमति के बाद शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सरकारी स्कूलों की 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक एडमिशन फीस के साथ छह महीने की फीस माफ कर दी है। विभाग ने यह फैसला कोविद-19 लॉकडाउन के दौरान सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के पैरेंट्स के आर्थिक हालातों को देखते हुए लिया है। 24 हजार 500 स्टूडेंट्स की अप्रैल से सितंबर माह तक फीस की माफ की गई है।
शिक्षा विभाग के निदेशक रुबिंदर जीत सिंह बराड़ ने कहा कि पैरेंट्स के आर्थिक हालात को देखते हुए सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स की छह माह की फीस माफ की है। 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए अभी कोई प्लानिंग नहीं है। स्टूडेंट्स की अप्रैल -सितंबर तक की छह माह की मासिक फीस और वार्षिक एडमिशन फीस माफ की गई है।
इससे शिक्षा विभाग को 1.70 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ झेलना पड़ेगा। बता दें सरकारी स्कूलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसके अलावा स्टूडेंट्स को किताबें और मिड-डे मील के तहत भोजन भी करवाया जाता है।
विज्ञापन
फीस डिटेल
वार्षिक एडमिशन फीस
जनरल कैटेगरी लड़का - 120 रुपये और लड़की - 105 रुपये
एसटी कैटेगरी (लड़का-लड़की) - 54.50 रुपये
मासिक फीस
जनरल कैटेगरी - लड़का - 56 रुपये
लड़की - 41 रुपये
एसटी कैटेगरी (लड़का-लड़की) - 20.50 रुपये