फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six lakh rupees given to punjab university for research on Kovid 19, Coronavirus

कोरोना वायरसः कोविड-19 पर रिसर्च के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी को एक फर्म ने दिए छह लाख रुपये

Tue, 31 Mar 2020 01:43 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 31 Mar 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees given to punjab university for research on Kovid 19, Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना पर दुनियाभर में रिसर्च चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू के वैज्ञानिकों ने भी रिसर्च की ठानी और अपने-अपने रिसर्च प्रोजेक्ट कई फंडिंग रिसर्च एजेंसियों को भेजे।
विज्ञापन


पीयू को मुंबई की बायोटेक्नोलॉजी फर्म ने छह लाख रुपये का रिसर्च अनुदान दिया है। वैज्ञानिक डॉ. रोहित शर्मा इस पर काम करेंगे। इनके अलावा कई शिक्षकों ने और भी प्रोजेक्ट सरकार व एजेंसियों को भेजे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही पीयू को कई और प्रोजेक्ट के लिए रकम मिलेगी और उसके रिजल्ट भी वैज्ञानिक बेहतर देंगे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पीयू के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग व जैव प्रोद्योगिकी विभाग के वालिंटियर्स ने स्वास्थ्य विभाग से कहा है कि कोविड 2019 के नमूनों की जांच में सहयोग कर सकते हैं। उनके पास प्रशिक्षण अच्छा है और वह इसमें अच्छी खासी मदद कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें कभी भी बुलाया जा सकता है। यह भी कहा है कि उन्हें वायरस से सुरक्षा के लिए पर्याप्त सामग्री भी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमिक्स अब सभी भाषाओं में
पीजीआई व पीयू के विशेषज्ञों ने किड्स, वायु और कोरोना कॉमिक्स को दूसरी भाषाओं में भी तैयार किया है जो आसानी से समझी जा सकती है। पहले अंग्रेजी भाषा में यह उपलब्ध थी। अब सभी भाषाओं में यह उपलब्ध होगी। इससे सभी को पढ़ने व समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed