{"_id":"5c3e0e71bdec2273934e05ae","slug":"school-examination-in-haryana-will-be-evaluated-on-the-pattern-of-cbse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसलाः खुश हो जाएं छात्र, अब जितना सही होगा उत्तर उतने के भी मिलेंगे अंक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बड़ा फैसलाः खुश हो जाएं छात्र, अब जितना सही होगा उत्तर उतने के भी मिलेंगे अंक
Wed, 16 Jan 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में स्कूली परीक्षाओं का मूल्यांकन सीबीएसई के पैटर्न पर होगा। इससे परीक्षार्थी ने प्रश्न का जितना भी सही उत्तर लिखा है, उसके अंक मिल सकेंगे। पूरा प्रश्न गलत नहीं माना जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि अध्यापकों, अभिभावकों एवं समाज के प्रबुद्घ लोगों से आह्वान किया है कि वे स्कूली परीक्षाओं में नकल रोकने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
साथ ही विद्यार्थियों को नकल जैसी कुरीति से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। विभाग जल्दी समाज के लोगों को साथ लेकर नकल के खिलाफ मुहिम छेड़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षाओं के लिए तनावमुक्त होकर तैयारी करने का आह्वान किया है। दास ने कहा कि दिन-रात अधिक से अधिक पढ़ना मायने नहीं रखता, बल्कि टाइम-टेबल बनाकर शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के अनुसार ध्यान केंद्रित कर पढ़ना फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन
विभाग ने अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि वे पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के साथ तालमेल बनाकर योजनाबद्ध तरीके से उनकी तैयारी कराएं ताकि उनमें परीक्षा का भय खत्म हो। अध्यापक को किसी विद्यार्थी को यह कभी नहीं कहना चाहिए कि ये काम तुमसे नहीं होगा, इससे कई बार विद्यार्थी हतोत्साहित होकर अपनी पढ़ाई छोड़कर नकल का जुगाड़ करने लग जाता है।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट पर बोर्ड की पिछली तीन परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र अपलोड किए गए हैं ताकि विद्यार्थी उनको हल कर परीक्षा के पैटर्न को जान सके। बोर्ड परीक्षाओं में जिन स्कूलों का जीरो से लेकर 10 प्रतिशत तक परीक्षा परिणाम आया है, उन स्कूलों के साथ बैठक करके आगामी परीक्षाओं में परिणाम को बेहतर बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।