फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, chandigarh government schools declared result online, all students pass

कोरोना और लॉकडाउनः चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं का रिजल्ट जारी, सभी बच्चे पास

Wed, 01 Apr 2020 02:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 01 Apr 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, chandigarh government schools declared result online, all students pass
फाइल फोटो
चंडीगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों ने मंगलवार को पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का रिजल्ट जारी कर दिया। सभी बच्चों को पास कर दिया गया है। शिक्षकों ने बच्चों का रिजल्ट उनके परिजनों को व्हाट्सएप और टेक्स्ट मैसेज दोनों के माध्यम से भेजा है। वहीं कुछ स्कूलों ने मैसेज के साथ रिजल्ट स्कूल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। शहर के स्कूलों में पहली से आठवीं तक के सभी बच्चे पास है और अगली कक्षा में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने रविवार को सभी स्कूलों को निर्देश दिए थे कि मंगलवार को सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक का रिजल्ट डिजिटल मीडिया के जरिए दिया जाएगा। हालांकि अभी परिजनों को बच्चे के पास होने की ही सूचना भेजी गई है। बच्चों को रिपोर्ट कार्ड स्कूल खुलने पर ही वितरित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अल्का मेहता ने बताया कि पहली से आठवीं तक सभी बच्चे पास हैं।
विज्ञापन


आरटीई के तहत आठवीं तक कोई बच्चा फेल नहीं किया जाएगा। वहीं नौंवी और ग्याहरवीं का रिजल्ट स्कूलों के खुलने पर बताया जाएगा। इसके साथ ही विभाग ने नए अकादमिक सत्र से जुड़े मामलों पर छात्रों और पेरेंटस के सवालों के जवाब देने के लिए रविवार को हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं। जिन पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फोन करके जानकारी हासिल की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed