फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Researchers try to enter the library while staging demonstrations in punjab university

पीयू में शोधार्थियों का हल्लाबोल- प्रदर्शन करते हुए पुस्तकालय में घुसने की कोशिश, पुलिस ने रोका

Sat, 10 Oct 2020 12:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Researchers try to enter the library while staging demonstrations in punjab university
पुलिस के साथ बहस करते रिसर्च स्कालर्स। - फोटो : CHANDIGARH
पंजाब विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शोधार्थियों ने पुस्तकालय व छात्रावास न खुलने पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने पुस्तकालय में अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने नाकाम कर दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द शोधार्थियों के लिए छात्रावास और पुस्तकालय खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द इस प्रकरण पर कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन


शोधार्थी बड़ी संख्या में पीयू वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। वहां नारेबाजी की और धरना देना शुरू कर दिया। शोधार्थियों ने कहा कि पूरे देश के शिक्षण संस्थानों में शोध का कार्य शुरू हो गया। शोधार्थियों को बुलाया जा रहा है, लेकिन पंजाब विश्वविद्यालय में पिछले सात माह से शोध कार्य बंद पड़ा है। शोधार्थी परेशान हैं, क्योंकि उनको पीएचडी पूरी करनी है ताकि वह कहीं नौकरी पा सकें। उनके दर्द को पीयू ने नहीं समझा।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने आदेश दे दिए कि शोधार्थियों व मास्टर डिग्री करने वालों को संस्थान बुलाएं, लेकिन इसका भी पीयू ने पालन नहीं किया। हम पढ़ना चाहते हैं और पीयू के पुस्तकालय के ताले लगे हैं। छात्रावास नहीं खोले जा रहे हैं जबकि सभी शोधार्थियों को बुलाकर उन्हें रहने की जगह दी जानी चाहिए। काफी देर तक प्रदर्शन होता रहा, लेकिन यहां अधिकारी नहीं पहुंचे। कुछ वार्डन पहुंचे, लेकिन छात्रों ने कहा कि अधिकारियों को बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीसी कार्यालय से छात्रों ने पुस्तकालय की ओर कूच किया। वहां जाकर पुस्तकालय में घुसने के प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कहा कि ताला लगा हुआ है इसलिए इसे न तोड़ें। उनकी बात अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। काफी देर तक विद्यार्थियों ने पुस्तकालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। उसके बाद अधिकारी पहुंचे। शोधार्थियों ने उन्हें ज्ञापन दिया। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। चेतावनी भी दी कि शोधार्थियों के भविष्य के बारे में सोचें अन्यथा जोरदार प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed