फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puta elections, BJP left the field, direct contest in between Khalid Sidhu Goyal Group

भाजपा ने मैदान छोड़ा, अब खालिद-सिद्धू व गोयल ग्रुप में सीधी टक्कर... ये बनेंगे जीत के आधार

Tue, 15 Sep 2020 02:59 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 15 Sep 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Puta elections, BJP left the field, direct contest in between Khalid Sidhu Goyal Group
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव में भाजपा ने मैदान छोड़ दिया है। सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए किए गए नामांकन को सोमवार को वापस ले लिया। अब भाजपा खालिद ग्रुप के साथ मिल गई है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा के पास महज 70 वोट हैं। ऐसे में अपने दम पर चुनाव जीतना आसान नहीं है। हालांकि इनके यह वोट जीत-हार का आधार बनेंगे।
विज्ञापन


अब चुनावी रण में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवार बचे हैं। एक उम्मीदवार खालिद-सिद्धू ग्रुप से है तो दूसरा गोयल ग्रुप (कांग्रेस) से। नाम वापसी के बाद पूरी तरह माहौल चुनावी हो गया है। वोटों की जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि पुटा के चुनाव भी टल सकते हैं, क्योंकि पीयू के कुछ विभागों में कोरोना के केस बढ़ गए हैं। कुछ शिक्षक भी चपेट में आए हैं। कुछ शिक्षक कोरोना को आधार बनाकर चुनाव टालने की बात कह रहे हैं। हालांकि चुनाव ऑनलाइन हुए तो फिर टालने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन


प्रो. खालिद व डॉ. मृत्युंजय में आमने आमने-सामने की टक्कर
अध्यक्ष पद के लिए ईवनिंग स्टडीज विभाग से प्रो. मोहम्मद खालिद व लाइब्रेरी विभाग से डॉ. मृत्युंजय कुमार मैदान में हैं। दोनों का अपना-अपना लंबा अनुभव है। एक शिक्षक समाज से आते हैं तो दूसरे लाइब्रेरी विभाग से। उपाध्यक्ष पद के लिए यूआईईटी से डॉ. अमित चौहान मैदान में बचे हैं। उनका मुकाबला लॉ विभाग की डॉ. सुपिंदर कौर से होगा। सचिव पद के लिए बॉटनी विभाग से प्रो. एमसी सिद्धू मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही उनके विपक्ष में बायोकेमेस्ट्री विभाग से प्रो. अमरजीत सिंह नौरा मैदान में हैं। यह तीनों पद पुटा के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सचिव पद के लिए भाजपा ने रविवार को नामांकन किया था, लेकिन सोमवार को डॉ. अरुण सिंह ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया। अब मुकाबला कांटे का है, क्योंकि त्रिकोणीय मुकाबला कहीं नहीं बचा। ग्रुप चार से केशव मल्होत्रा व ग्रुप पांच से सुचा सिंह निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। यह कार्यकारी सदस्य कहलाएंगे।

ये विभाग बनेंगे जीत का आधार

इंजीनियरिंग, यूआईएलएस, फिजिक्स और ईवनिंग स्टडीज विभाग पुटा चुनाव में जीत का आधार बनेंगे। सूत्रों का कहना है कि यूआईईटी में 91, ईवनिंग स्टडीज में 23, यूआईएलएस में 21, केमेस्ट्री में 26, फिजिक्स में 23 वोट हैं। माना जा रहा है कि इन विभागों से टॉप के पदों पर जो भी प्रत्याशी मैदान में होंगे उन्हें उनके विभाग के शिक्षकों का लाभ मिल सकता है। यदि किसी ग्रुप ने इन विभागों को दरकिनार कर उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारे तो उन्हें नुकसान भी हो सकता है।

हालांकि एक ग्रुप ने इन विभागों को तवज्जो कम दी है, लेकिन उस ग्रुप की पकड़ विश्वविद्यालय में लंबे समय से है। सूत्रों का कहना है कि प्रो. खालिद शिक्षक समाज से हैं इसलिए शिक्षकों के सर्वाधिक वोट वह पा सकते हैं, लेकिन लाइब्रेरी से डॉ. मृत्युंजय कुमार जुड़े हैं। भले विभाग में वोट कम हों, लेकिन वह तीन साल से लगातार उपाध्यक्ष पद पर जीतते आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी कम आंकना गलत होगा।

ये हैं ज्वलंत मुद्दे
पीयू में सबसे बड़ा मुद्दा इस समय पास्ट सर्विस काउंट का है, जो वर्षों से हल नहीं हो पा रहा है। 100 से अधिक शिक्षक अपने प्रमोशन के इंतजार में हैं। उन्होंने कई बार मांग भी की, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई। हालांकि यह प्रकरण पुटा के पूर्व पदाधिकारियों ने कई बार उठाया भी है। चुनाव में यह मुद्दा काम करता दिख रहा है। इसके अलावा पुटा को पूरी तरह स्वतंत्र बनाना और शिक्षकों की सेवा करना है। सीनेट व सिंडिकेट की राजनीति से पुटा को अलग रखना भी एक मुद्दा है। शिक्षकों के आवास आदि भी मुद्दे भी इससे जुड़े हुए हैं।

नाम वापसी के बाद ये हैं मैदान में

खालिद-सिद्धू ग्रुप के सदस्य
अध्यक्ष : प्रो. मोहम्मद खालिद, ईवनिंग स्टडीज
उपाध्यक्ष : डॉ. अमित चौहान, यूआईईटी
सचिव : प्रो. एमसी सिद्धू, बॉटनी विभाग
संयुक्त सचिव : अनुपम बहरी, यूआईएलएस
कोषाध्यक्ष : समरजीत सिहोतरा, फिजिक्स

गोयल ग्रुप (कांग्रेस) के सदस्य
अध्यक्ष : डॉ. मृत्युंजय कुमार, एसी जोशी लाइब्रेरी
उपाध्यक्ष : डॉ. सुपिंदर कौर, लॉ
सचिव : अमरजीत सिंह नौरा, बायोकेमेस्ट्री
संयुक्त सचिव : सर्वनरिंदर कौर, बायोफिजिक्स
कोषाध्यक्ष : नितिन अरोड़ा, अर्थशास्त्र

खालिद-सिद्धू ग्रुप से ग्रुप वन, टू और थ्री के उम्मीदवार
अली अब्बास उर्दू, आशु पसरीचा गांधीयन स्टडीज, राकेश महेंद्रू सदस्य हैं। वहीं ग्रुप टू में एएन सिंह बॉटनी, अशोक कुमार सिस्टम बायोलॉजी, प्रोमिला पाठक बॉटनी, विवेक कुमार मेडिकल फिजिक्स विभाग से मैदान में हैं। ग्रुप थ्री में अंजू ग्रेवाल यूआईएलएस, मिंटो रतन यूआईईटी, शैलेंद्र आर्या यूआईईटी से चुनावी मैदान में हैं।

गोयल ग्रुप से ग्रुप टू और थ्री के उम्मीदवार
ग्रुप वन से जसबीर सिंह हिस्ट्री, नीलम पॉल म्युजिक, राजेश गिल सोशियोलॉजी और सुमन एसी जोशी लाइब्रेरी से मैदान में उतरी हैं। ग्रुप टू से गुलदीप सिंह कंप्यूटर साइंस, नवनीत कौर रसायन विज्ञान, विजेयता न्यूक्लियर मेडिसिन और संतोष उपाध्याय बॉटनी विभाग से उम्मीदवार हैं। ग्रुप थ्री में अमृतपाल कौर आईईटीवीई, अनिल कुमार यूआईईटी, नीरज अग्रवाल यूआईएचटीएम चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed