फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PUTA elections in punjab university chandigarh

पंजाब यूनिवर्सिटी में 'पुटा' चुनाव, जयंती दत्ता और प्रो. राजेश गिल हैं आमने-सामने, कांटे की टक्कर

Fri, 09 Aug 2019 10:31 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 09 Aug 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
PUTA elections in punjab university chandigarh
पुटा चुनाव की उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव में डॉ. जयंती दत्ता व प्रो. राजेश गिल आमने सामने होंगी। इसके अलावा पुटा के पूर्व सचिव प्रो. एमसी सिद्धू का ग्रुप भी चुनाव लड़ते नजर आएगा। सबसे दिलचस्प बात डिप्टी डायरेक्टर एकेडमिक स्टाफ कॉलेज डॉ. जयंती दत्ता को लेकर है। उनको अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाने के लिए कई ग्रुप एक साथ आ गए हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रो. केशव मल्होत्रा ग्रुप से वर्तमान अध्यक्ष प्रो. राजेश गिल अध्यक्ष पद का दावा पेश करेंगी। दोनों ही ग्रुपों ने अपनी जीत से पूरी ताकत झोक दी है। सभी पक्ष शुक्रवार को नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन


वीरवार को अध्यक्ष पद के लिए कई ग्रुपों ने बैठक की। बताते हैं कि डॉ. जयंती दत्ता से चुनाव लड़ने को कहा गया। वह इसके लिए राजी नहीं हो रही थी, लेकिन शिक्षकों के दबाव व उनकी मांग के मुताबिक वह इसके लिए राजी हो गई। वह पुटा की पूर्व सचिव भी रही हैं। सूत्रों का कहना है कि डॉ. जयंती दत्ता का प्रमोशन पिछले कई वर्षों से नहीं हो पा रहा है। इसमें कुछ लोगों ने कई पेंच लगा दिए जबकि पीयू के शिक्षकों के मुताबिक उनकी छवि काफी अच्छी उभरकर आई है।
विज्ञापन


साथ ही जहां डॉ. जयंती तैनात हैं वह केंद्र शिक्षकों को समय समय पर प्रशिक्षण देता है। इसलिए शिक्षकों का इस सेंटर से अधिक जुड़ाव रहता है और सीधे डिप्टी डायरेक्टर से शिक्षकों की बातचीत होती है। बताया जाता है कि कई सीनियर प्रोफेसर्स ने उनका चयन अध्यक्ष पद के लिए किया है। बाकी सचिव समेत कई पदों के लिए नाम देर रात तक तय होंगे। वहीं दूसरी ओर ईवनिंग स्टडीज से प्रो. केशव मल्होत्रा का ग्रुप भी काफी बड़ा है। शिक्षकों की संख्या उनके पास भी कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके ग्रुप से प्रो. राजेश गिल अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। हालांकि उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह नामांकन शुक्रवार को करवाएंगी। प्रो. गिल पिछले दो साल से अध्यक्ष पद पर हैं। उन्होंने भी शिक्षकों के कई इश्यू समय समय पर उठाए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दो महिला अध्यक्ष उम्मीदवारों में से किसके नाम पर शिक्षक मुहर लगाते हैं।


डॉ. जयंती दत्ता जीतीं तो बदल जाएगा सिंडिकेट का नजारा
सूत्रों का कहना है कि डॉ. जयंती दत्ता चुनाव में विजयी होती हैं तो सिंडिकेट का नजारा बदल जाएगा। नवंबर व दिसंबर में होने वाले सिंडिकेट चुनाव में फिर दो या तीन ग्रुप ही शामिल होंगे। दो ग्रुपों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा। तीनों ग्रुपों के चार से पांच सदस्य सिंडिकेट में शामिल किए जाएंगे। पुटा चुनाव के परिणाम के बाद नजरिया साफ हो जाएगा कि सिंडिकेट में किन ग्रुपों के सदस्य आएंगे। इसी तरह वर्ष 2020 में सीनेट का गठन होना है। उसमें भी काफी बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed