फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university teachers association devided in two parts

पंजाब यूनिवर्सिटीः दो फाड़ हो गई पुटा, डेंटल कॉलेज के 50 शिक्षक हुए अलग, इन वजहों से हैं नाराज

Tue, 30 Jul 2019 11:21 AM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 30 Jul 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
punjab university teachers association devided in two parts
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
आखिरकार जिसका डर था वही हुआ। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के दो फाड़ हो ही गए। डेंटल कॉलेज के शिक्षकों ने पुटा से अलग होने का ऐलान कर दिया है। वह अपनी अलग एसोसिएशन बनाएंगे। उनकी नाराजगी दो बातों को लेकर है। एक तो प्रमोशन पॉलिसी नहीं बनना और दूसरी पुटा के सदस्यता शुल्क के विवाद के बाद उनको मनाने व उनकी बात सुनने पुटा के पदाधिकारी नहीं पहुंचे। अब उन्होंने फैसला कर लिया है कि 50 से अधिक शिक्षक अलग से एसोसिएशन बनाएंगे। 15 दिन में इसकी रूपरेखा तय हो जाएगी।
विज्ञापन


सदस्यता शुल्क बढ़ाने व वेतन के खाते से कटौती को लेकर उपजे विवाद में पुटा के दोफाड़ हो गए। शिक्षकों की एकता अलग-अलग नजर आ रही है। डेंटल कॉलेज के शिक्षकों ने पहले कहा था कि वह सदस्यता शुल्क नहीं देंगे। इस बयान के बाद पुटा के पदाधिकारियों को डेंटल कॉलेज के शिक्षकों के साथ बातचीत करनी चाहिए थी। उनके हर दुख-दर्द में शामिल होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। डेंटल कॉलेज व दूसरे विभागों के शिक्षकों का तर्क है कि पुटा के पदाधिकारी खुद ही चाहते थे कि विपक्षी शिक्षक पुटा से दूर रहे।
विज्ञापन


यही कारण रहा कि वह विवाद सुलझाने नहीं पहुंचे। सोमवार को डेंटल कॉलेज के शिक्षकों ने कह दिया कि वह पुटा की सदस्यता नहीं लेंगे। पुटा में रहकर उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। वह अपनी एसोसिएशन बनाएंगे। इस संबंध में पुटा अध्यक्ष व सचिव से फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व एसवीसी प्रो. देविंदर सिंह ने की थी मनाने की पहल

डेंटल कॉलेज के नाराज शिक्षकों को मनाने की पहल पूर्व एसवीसी प्रो. देविंदर सिंह ने की। उन्होंने शिक्षकों के बयान आने के बाद डेंटल कॉलेज जाकर उन्हें समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पुटा के वह मेंबर बनें। पुटा एक रहेगी तो शिक्षकों की ताकत बढ़ेगी। उनकी मांगों को पूरी ताकत के साथ उठाया जाएगा।

डेंटल कॉलेज के शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है तो उन्हें न्याय दिलाएंगे। डेंटल कॉलेज शिक्षकों ने प्रो. देविंदर सिंह की बात का सम्मान किया, लेकिन उन्होंने सोमवार को अलग संगठन बनाने की घोषणा कर दी। जानकारों का कहना है कि पुटा के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी डेंटल कॉलेज के शिक्षकों के दर्द के शरीक होकर उन्हें मनाते तो शायद पुटा एक हो सकती थी, लेकिन उन्हें अलग-थलग कर दिया गया।

पुटा ने समस्याओं को कभी गंभीरता से नहीं लिया
डेंटल कॉलेज के शिक्षकों की समस्याओं को पुटा ने कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। प्रमोशन पॉलिसी वर्षों से अटकी हुई है। पुटा ने पास करवाने की जहमत नहीं उठाई। विवाद के बाद पुटा के पदाधिकारी उनसे मिलने तक नहीं पहुंचे। प्रो. देविंदर सिंह जरूर उनकी बात सुनने आए, उसका हम सम्मान करते हैं, लेकिन अब डेंटल के शिक्षक अलग संगठन बना रहे हैं। 15 दिन में रिजल्ट सामने आ जाएंगे।
- डॉ. इकरीत सिंह बल, विभाग अध्यक्ष, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री डिपार्टमेंट पीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed