फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university student council election, new students will be success key

पीयू छात्र संघ चुनावः 11 कॉलेजों के साढ़े 23 हजार नए स्टूडेंट्स पर सबकी नजर

Sun, 03 Sep 2017 09:06 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Sep 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
punjab university student council election, new students will be success key
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजते ही सभी दलों की नजर 11 कॉलेजों के साढ़े 23 हजार नए स्टूडेंट्स पर टिक गई, जो निर्णायक होंगे। चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही छात्र नेता विद्यार्थियों की लामबंदी में जुट गए हैं। शहर के 11 कालेजों में छात्र संगठनों ने प्रचार शुरू कर दिया है। अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए छात्र संगठन 23, 500 नए छात्रों को लुभाने में लगे हैं। छात्र संगठनों को पता है कि ये नए विद्यार्थी हार-जीत में निर्णायक भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन


छात्र नेता इसके अलावा कालेज की मेस रूम को बेहतर बनाने , डिजिटल लाइब्रेरी और सभी को हास्टल की सुविधा दिलाने के वादे विद्यार्थियों से कर रहे हैं। एसडी कालेज सेक्टर - 32, डीएवी कालेज सेक्टर - 10 , गवर्नमेंट कालेज खालसा फार ब्वायज सेक्टर - 26 और गर्ल्स कालेज , सेक्टर -11 गवर्नमेंट कालेज फार ब्वायज और गर्ल्स  में विद्यार्थियों की कुल संख्या पचास हजार के आसपास है। इनमें से 23,500 नए विद्यार्थी है।  इन सभी कालेज के सामने एबीवीपी, एनएसयूआई, एचएसए, सोई सहित सभी छात्र संगठन प्रचार प्रसार कर रहे हैँ।
विज्ञापन


जोर पकड़ा चुनाव प्रचार
डीएवी कालेज सेक्टर - 10  के सामने स्टूडेंट्स गाड़ियों में पोस्टर चिपका कर  प्रचार कर रहे हैं। इसमें इनसो की ओर से गाड़ियों की रैली निकाली गई। वहीं एबीवीपी सहित अन्य दल भी गाड़ियों को चला रहे थे। इस दौरान स्टूडेंट्स को स्मार्ट सुविधाओं के दिलाए जाने के वादे भी किए गए थे। एनएसयूआई पार्टी के इंचार्ज राघव वशिष्ठ ने बताया कि स्टूडेंट्स के हित को ध्यान में रखकर हम चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों की हो रही है अवहेलना, कार्रवाई नहीं  
शहर के 11 पीयू से संबंधित  कालेज में छात्र संगठन नियमों का वायलेशन कर रहे हैं। इसकेे बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। गवर्नमेंट कालेज सेक्टर -46,  गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स सेक्टर - 42 सहित अन्य कालेजों में स्टूडेंट्स पोस्टर चिपका रहे हैं। इसके बाद इन पर कोई कार्रवाई चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की ओर से नहीं की जा रही है।

स्टूडेंट्स बोले- जो काम करेगा उसी को वोट
कालेज की सुविधा को जो बेहतरीन बनाने का प्रयास करेगा हम उसी को वोट करेंगे। स्टूडेंट्स को सबसे अधिक परेशानी हॉस्टल और कैंटीन में होती है।
- उदेश राना , स्टूडेंट्स

कालेज की लाइब्रेरी बनाई जाए बेहतरीन
स्टूडेंट्स को लाइब्रेरी और  एक्स्ट्रा कैंटीन की व्यवस्था दी जानी चाहिए। जो छात्र संगठन इस काम को पूरा कराएगा, हम तो उसी को वोट देंगे।
- कमलप्रीत, स्टूडेंट्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed