फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university, pu, pu meeting, pu campus, fee increase, campus, chandigarh

पीयू सीनेट में होगा फीस बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला

Mon, 21 Mar 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 21 Mar 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
punjab university, pu, pu meeting, pu campus, fee increase, campus, chandigarh
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
आगामी सत्र (जुलाई, 2016) से पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस और एफिलिएटेड 190 कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला 27 मार्च को होगा। पीयू सीनेट मीटिंग में पांच फीसदी फीस बढ़ोतरी पर मुहर लग सकती है। इस सत्र की अंतिम सीनेट बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ग्रामीण और बॉर्डर एरिया के विद्यार्थियों के लिए पीयू और कॉलेजों में दो सीटें रिजर्व करने का प्रस्ताव भी सीनेट में आएगा। इसके अलावा सीनेट में पीयू के नए डीयूआई की नियुक्ति पर भी फैसला हो सकता है। मौजूदा डीयूआई प्रो. एके भंडारी का 31 मार्च को कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्हें अगले आदेशों तक एक्सटेंशन दी गई है।
विज्ञापन


पीयू की विभिन्न चेयर पर नामी शिक्षाविदों की नियुक्ति के प्रस्ताव पर भी मुहर लगेगी। एक चेयर पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर पहले ही सिंडीकेट ने मुहर लगी दी है। पीयू और कॉलेज शिक्षकों को पीएचडी के लिए नेट और एंट्रेंस से छूट का प्रस्ताव भी सीनेट में रखा जाएगा। पीयू की सभी पीएचडी थीसिस को शोधगंगा पर अपलोड करने संबंधित प्रस्ताव भी आगामी सीनेट में रखा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पीयू सीनेट में ये प्रस्ताव भी आएंगे

- एनआरआई के लिए इंटरनेशनल हॉस्टल की फीस स्ट्रक्चर का प्रस्ताव।
- मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) में दाखिला सीईटी के तहत करने का प्रस्ताव।
- पीयू डेंटल कॉलेज में मास्टर इन डेंटल सर्जरी (एमडीएस) नियमों को मंजूरी।
- पीयू के दिहाड़ीदार, कांट्रेक्ट कर्मचारियों को पीएफ का मामला।
- एमफिल कोर्स में एनआरआई स्टूडेंट के नए फीस स्ट्रक्चर का प्रस्ताव।
 -पीयू के टीचिंग पदों पर रोस्टर सिस्टम लागू करने का मामला।
- पीयू के यूआईएएमएस इंस्टीट्यूट से पीयू नॉन प्लान अकाउंट में 10 करोड़ ट्रांसफर करने का प्रस्ताव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed