{"_id":"5d81ed838ebc3e01830a0f51","slug":"punjab-university-launching-online-mba-enterprenure-in-pogaso-university-italy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी इटली के पेगासो विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाएगी एमबीए एंटरप्रेन्योर, तैयारी शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी इटली के पेगासो विश्वविद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाएगी एमबीए एंटरप्रेन्योर, तैयारी शुरू
Wed, 18 Sep 2019 02:26 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पंजाब विश्वविद्यालय अगले वर्ष तक इटली के पेगासो विश्वविद्यालय में एमबीए एंटरप्रेन्योर का कोर्स शुरू कर देगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। यूबीएस विभाग अंतरराष्ट्रीय स्तर का पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा है। पीयू ने विदेशी मुद्रा लाने के उद्देश्य से यूबीएस का एक सेंटर विदेश में स्थापित करने के लिए योजना बनाई थी।
उसके लिए कुछ माह पूर्व वीसी प्रो. राजकुमार ने इटली व स्विट्जरलैंड के कई विश्वविद्यालयों का दौरा किया और एक सप्ताह तक वहां सेंटर स्थापना की संभावनाएं तलाशीं। आखिर में पेगासो विश्वविद्यालय इटली में भ्रमण किया गया। पता लगाया गया कि वहां का युवा क्या चाहता है, बात सामने आई कि वहां के युवाओं के पास समय का अभाव है।
ऐसे में वह रेगुलर कक्षा नहीं ले सकते, उनके लिए ऐसे विकल्प तैयार किए जाएं कि वह अपनी जॉब के साथ भी कोर्स कर सकें। उसी को ध्यान में रखते हुए पीयू ने ऑनलाइन कोर्स संचालन का प्लान बनाया। बताया जाता है कि पेगासो विश्वविद्यालय का प्रबंधन अपने यहां यूबीएस सेंटर स्थापना के लिए राजी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों पेगासो विश्वविद्यालय की एक टीम ने भी पीयू का दौरा किया था।

Trending Videos
पाठ्यक्रम के बाद शिक्षकों के पद स्वीकृत होंगे
यूबीएस विभाग प्रथम चरण में एमबीए एंटरप्रेन्योर कोर्स के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा है। इसका काम भी अंतिम चरण में है। उसके बाद शिक्षकों के पद स्वीकृत होंगे। बताया जाता है कि कुछ शिक्षक यहां से वहां जाएंगे और कुछ इटली के शिक्षकों को लिया जाएगा। साथ ही उनका वेतनमान भी तय किया जाना है।
प्रथम चरण में 50 सीटें होंगी
सूत्रों के मुताबिक एमबीए एंटरप्रेन्योर कोर्स में प्रथम चरण में 50 सीटें निर्धारित की जा रही हैं। यदि रिजल्ट अच्छा रहा और मांग इस कोर्स की बढ़ती गई तो पीयू हर साल नए कोर्स संचालन की योजना बनाएगा। साथ ही दूसरे देशों में भी पीयू अपने सेंटर खोल सकता है।
बताया जाता है कि पेगासो विश्वविद्यालय इटली व स्विट्रलैंड के मध्य है। ऐसे में दोनों देशों के युवा इस सेंटर पर आसानी से ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे। पीयू ने भी इसके लिए सर्वे किया है। उसके बाद ही सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया। यह सेंटर अगले वर्ष मार्च तक स्थापित होगा। ऐसा होने पर पीयू को बड़ी उपलब्धि हाथ लगेगी।