फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Employees may be Permanant after 10 Year Working Period

खुशखबरीः पंजाब यूनिवर्सिटी में 10 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी हो सकते हैं स्थायी

Thu, 26 Dec 2019 12:54 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 26 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Employees may be Permanant after 10 Year Working Period
फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में दस साल से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे वह कर्मचारी स्थायी हो जाएंगे, जिनका चयन प्रॉपर सेलेक्शन के तहत हुआ है। बैकडोर से जिनकी इंट्री हुई होगी, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। पीयू स्थायीकरण के दायरे में आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रथम चरण में 50 कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा। बाकी कर्मचारी यदि प्रॉपर सेलेक्शन वाले मिले तो उन्हें भी इसके दायरे में लाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे उमा देवी के आदेश के बाद सभी शिक्षण संस्थानों में दस साल की सेवा पूर्ण कर चुके लोगों को स्थायी किया गया।
विज्ञापन


यहां भी पीयू में प्रथम चरण में कई कर्मचारियों को लाभ मिला। दूसरे चरण में भी लाभ दिया गया। अब तीसरी बार लाभ देने की तैयारी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह कहा है कि एक ही बार इसका लाभ दिया जा सकता है। अब सिंडिकेट व सीनेट इसके लिए रास्ता निकाल रही है ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नए साल में कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। जिन कर्मचारियों का चयन विज्ञापन व साक्षात्कार के जरिये हुआ है, उन्हें लाभ दिया जाएगा। कुछ कर्मचारियों को यह पता लगा तो उनमें खुशी की लहर है। यदि सिंडिकेट व सीनेट कुछ रास्ता निकालेगी तो 300 से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed