फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University created a help desk for Consultation

पीयू की शानदार पहल: कोरोना के चलते दिमाग में है कोई प्रश्न तो इन नंबरों पर मनोविज्ञानी से लें परामर्श

Sun, 05 Apr 2020 04:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Apr 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Punjab University created a help desk for Consultation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना के चलते लोगों के दिमाग में तमाम सवाल आ रहे हैं। इसके चलते लोगों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े, इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने हेल्प डेस्क बनाई है जो फोन के जरिये परामर्श देंगे। मनोविज्ञानी नंबरों पर मौजूद रहेंगे। पूरे विश्व में कोरोना का प्रकोप है। मौजूदा हालात में दिनभर कोरोना को लेकर ही चर्चा हो रही है। इससे तमाम लोगों के दिमाग पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन


बच्चों को भी इससे परेशानी हो सकती है। साथ ही कुछ हुई भी हैं। स्कूलों की ओर से भी इसके लिए गाइडलाइन जारी की जा रही है। पीयू ने एक अच्छी पहल की है। मनोविज्ञान विभाग ने इसके लिए हेल्प डेस्क तैयार की है। टेलीफोनिक परामर्श इसके जरिये दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इन नंबरों पर फोन कर लें परामर्श 

  • सुबह दस से शाम चार बजे तक : 9501434061
  • सुबह 11 से शाम पांच बजे तक :  7973446894 
  • सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक : 9814211641 
  • शाम चार बजे से रात सात बजे तक :  8567060000 

पहल को पीयू के शिक्षकों ने सराहा
विभाग की यह पहल पीयू के शिक्षकों को पता लगी तो उन्होंने इसे सराहा है। साथ ही अन्य तरीके भी परामर्श के निकालने के लिए कहा है। इस समय दिमाग का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। साथ ही सकारात्मक सोच भी आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed