फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university chandigarh ragistrar professor karamjeet singh interview

पीयू में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम ने ‘उड़ान’ भरी, अब ऑनलाइन सिस्टम पर फोकस, पढ़ें विशेष इंटरव्यू

Wed, 24 Jul 2019 11:49 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 24 Jul 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
punjab university chandigarh ragistrar professor karamjeet singh interview
पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्टरार - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने कहा कि पिछले शैक्षिक सत्र में लक्ष्य रखा था कि फाइल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू करेंगे। उस पर सभी ने मेहनत की और उसके परिणाम आज सभी के सामने हैं। यह सिस्टम दौड़ रहा है। फाइलों का निपटारा समय पर हो रहा है। अब चालू शैक्षिक सत्र में ऑनलाइन सिस्टम पर फोकस होगा। कोशिश होगी कि कॉलेजों का हर सिस्टम जो पीयू से जुड़ा है उसे ऑनलाइन किया जाए। साथ ही मान्यता देने के तरीके, स्टूडेंट्स की सुविधाएं भी ऑनलाइन की जाएंगी। रजिस्ट्रार ने अमर उजाला से कई सवालों पर बातचीत की। पेश हैं उसके खास अंश-
विज्ञापन


सवाल : पिछले शैक्षिक सत्र की प्रमुख उपलब्धियां क्या रही?
जवाब :
पंजाब के कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिग्री व अन्य प्रमाण पत्र जन सुविधा केंद्रों पर मुहैया कराए गए जो अपनेआप में बड़ा काम था। स्टूडेंट्स पीयू आने के बजाय किसी भी सेवा केंद्र से अपने डॉक्यूमेंट ले सकते हैं। इसके अलावा फाइल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू किया। प्रमोशन जो ड्यू थे वह कर दिए गए। वर्षों से पीयू की मार्केट में जिन दुकानों पर कब्जे थे वह हटवाए जा रहे हैं। जल्द ही उनका ऑक्शन किया जाएगा। साथ ही दुकानदारों से बकाया रकम भी वसूली जा रही है।
विज्ञापन


सवाल : पंजाब के कॉलेजों में शिक्षा पा रहे एससी, एसटी और बीसी के छात्रों की छात्रवृत्ति अब तक नहीं मिली। पीयू इस दिशा में क्या पहल कर रहा है?
जवाब :
पंजाब सरकार छात्रवृत्ति सीधे छात्रों के खातों में भेजेगी और छात्र कॉलेजों में शुल्क जमा करेंगे। पीयू की ओर से स्कॉलरशिप के लिए सरकार को चिट्ठी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : पीयू में रोस्टर लागू करवाने की क्या योजना है?
जवाब :
इसको लेकर जल्द ही बैठक होगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे।

सवाल : क्या पीयू के बजट में कुछ बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकारों से भी फंड बढ़ाने को कहा गया है?
जवाब :
पीयू का बजट फिलहाल तो वही है। लेकिन इसके बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीयू खुद भी अपने प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है।

सवाल : नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। इसमें क्या नया करने की तैयारी है?
जवाब :
सभी लोगों का व्यवहारिक संबंध बेहतर हो, इसके लिए प्रयास होंगे। साथ ही ऑनलाइन व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे। छात्रों को सुविधाएं भी ऑनलाइन मिलें, उनका समय खर्च न हो, इसके लिए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed