{"_id":"5cdaf602bdec22073964ef24","slug":"punjab-university-cet-result-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पीयू सीईटी में लक्षित, ख्याति और नितिन बने टॉपर, देर शाम जारी हुआ रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ः पीयू सीईटी में लक्षित, ख्याति और नितिन बने टॉपर, देर शाम जारी हुआ रिजल्ट
Tue, 14 May 2019 10:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 May 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी ऑनर्स व बी फार्मेसी में दाखिले के लिए कराए गए पीयू सीईटी का रिजल्ट देर शाम जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में पीसीबी वर्ग में 99.97 फीसदी अंक लेकर लक्षित जिंदल प्रथम स्थान पर रहे। इतने ही फीसदी अंक लेकर पीसीएम वर्ग से ख्याति जैन अपने वर्ग की टॉपर बनीं। वहीं, मैथ वर्ग में नितिन कौशिक को 108.50 मार्क्स रैंक हासिल हुई।
विज्ञापन
पीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. परविंदर सिंह ने रिजल्ट जारी किया। यह परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की गई थी। पीसीबी वर्ग में 4339 विद्यार्थियों में से 3753, पीसीएम में 4238 में से 3113 और मैथ में 4748 में से 3486 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि पीसीबी ग्रुप से मानव बंसल 99.95 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 99.93 फीसदी अंक लेकर रिया गर्ग तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
पीसीएम वर्ग में 99.95 फीसदी अंक के साथ विदिता दूसरे और 99.92 फीसदी अंक लेकर गरिमा गोयल तीसरे स्थान पर रही। मैथ ग्रुप में 107.50 मार्क्स रैंक के साथ मानसी गर्ग दूसरा और आशीष कुमार ने 106.50 मार्क्स रैंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। विद्यार्थी अपना रिजल्ट संबंधित वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन