{"_id":"5eb5b1e98ebc3e9096650336","slug":"punjab-government-did-not-give-money-2000-teachers-did-not-get-salary-for-seven-months-chandigarh-news-pkl3746203173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे करें गुजारा? पंजाब सरकार ने नहीं दिया पैसा, 2000 शिक्षकों को सात माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कैसे करें गुजारा? पंजाब सरकार ने नहीं दिया पैसा, 2000 शिक्षकों को सात माह से नहीं मिला वेतन
Sat, 09 May 2020 02:04 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन में हाल तो सभी का बुरा है लेकिन सबसे अधिक बुरा हाल उन लोगों का है जिनको पंजाब सरकार ने सात माह से पगार तक नहीं दी।
पंजाब के एडेड कॉलेजों के लगभग 2000 शिक्षकों को सात महीने से वेतन नहीं मिला। बावजूद इसके उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाना बंद नहीं किया है। शिक्षकों ने सीएम पंजाब से इस मामले सीधे दखल देने की मांग की है। साथ ही शिक्षा मंत्री से भी जल्द से जल्द कॉलेजों को वेतन ग्रांट जारी करने की मांग की है। मालूम हो कि पंजाब में 136 एडेड कॉलेज हैं।
पंजाब-चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन (पीसीसीटीयू) के पूर्व एरिया सचिव डॉ. जगदीप गड़दीवाला, डॉ. दिनेश शर्मा, टीजेंद्र, भानू गुप्ता आदि ने पंजाब सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि पिछले साल अक्तूबर से लेकर फरवरी तक की शिक्षकों की वेतन ग्रांट कॉलेजों को दी जानी थी। यह ग्रांट 126 करोड़ रुपये थी, लेकिन महज 34 करोड़ ही दिए गए।
इसके अलावा मार्च व अप्रैल की 44 करोड़ रुपये की ग्रांट भी दी जानी थी। यह रकम भी नहीं पहुंची। इसके कारण हजारों शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाया। लॉकडाउन में उनके परिवारों के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है। लगातार संकट बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द यह पैसे जारी किए जाएं, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके।