फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university will not have entrance test for PhD this year

पंजाब यूनिवर्सिटी में इस वर्ष नहीं होगी पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा, जानिए किन्हें मिलेगी दाखिला

Mon, 19 Oct 2020 02:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 19 Oct 2020 02:42 PM IST
विज्ञापन
punjab university will not have entrance test for PhD this year
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस साल पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा समाप्त कर दी है। पीयू सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को दाखिला देगा जो राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) योग्यता प्राप्त हैं। इसके अलावा राजीव गांधी फेलोशिप, इंस्पायर फेलोशिप आदि कार्यक्रमों के माध्यम से आवेदन करने वाले भी प्रवेश के लिए पात्र होंगे। पीयू प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हर साल सैकड़ों छात्रों को पीएचडी के लिए दाखिला देती है।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी पीएचडी प्रवेश परीक्षा पांच वर्ष तक मान्य होती है। अधिकारियों के अनुसार वे विद्यार्थी भी पीएचडी प्रवेश के लिए मान्य हैं जिनके अभी पांच वर्ष पूरे नहीं हुए हैं। इन विद्यार्थियों के स्कोर भी इस वर्ष पीएचडी दाखिला के लिए मान्य होंगे। जानकारी के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी को इस वर्ष पीएचडी प्रवेश के लिए 3,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि 2019 में पीयू को पीएचडी के लिए 1,800 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed