फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university will expand Saif lab, to test more samples

पंजाब यूनिवर्सिटी करेगी सैफ लैब का विस्तार, होगी ज्यादा नमूनों की जांच, प्रथम तल पर रखेंगे मशीनें

Thu, 26 Mar 2020 03:26 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
punjab university will expand Saif lab, to test more samples
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब विश्वविद्यालय सैफ लैब के विस्तार का प्लान तैयार कर रहा है। प्रथम तल पर मशीनें आदि रखी जाएंगी और स्टाफ की तैनाती होगी। इस व्यवस्था से पीयू की आमदनी इस लैब की दोगुनी हो जाएगी। साथ ही देशभर से आने वाले नमूनों की जांच भी कुछ ही देर में उन्हें मिल जाएगी।
विज्ञापन


पीयू की सैफ लैब में रासायनिक नमूनों की जांच होती है। देशभर में रिसर्च करने वाले लोग मिश्रण की जांच करवाने के लिए यहां भेजते हैं और वह इस रिपोर्ट के आधार पर रिसर्च का विश्लेषण करते हैं। यह लैब हर साल 25 हजार से अधिक नमूनों की जांच करती है।
विज्ञापन


पीयू वर्तमान में सालाना दो करोड़ रुपये इस लैब के जरिये कमा रहा है। अब इसकी आमदनी दोगुनी करने के लिए इसके विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस साल के आखिरी तक पीयू इस पर काम पूरा कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पीयू की आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत नहीं है। ऐसे में वह बजट का हिसाब अपने संसाधनों से ही करता है। यदि लैब की आमदनी दोगुनी होगी तो पीयू को भी आर्थिक लाभ बड़ा होगा। पीयू के मुताबिक देशभर में 13 सैफ लैब हैं। उसमें पीयू का स्थान सर्वोच्च है। यह लैब भारत सरकार के एक प्रोजेक्ट के तहत संचालित है। यहां अन्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी नमूने जांच करने की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed