फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coronavirus, lockdown, curfew, punjab university preparations for examination

कर्फ्यू/लॉकडाउनः पंजाब यूनिवर्सिटी 15 दिन में निपटा लेगी परीक्षाएं, 25 दिन में रिजल्ट कर देगी जारी

Mon, 13 Apr 2020 01:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 13 Apr 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, lockdown, curfew, punjab university preparations for examination
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन के बाद पंजाब विश्वविद्यालय खुलेगा तो विद्यार्थियों की परीक्षाएं 15 दिन में निपटा लेगा। साथ ही अधिकांश कक्षाओं के परिणाम भी 25 दिन में आ जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि पीयू ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और यही तैयारियां सोमवार को चांसलर एवं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताई जाएंगी। वीसी ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करके रविवार को सभी तैयारियां परखीं।
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते विश्वविद्यालय व कॉलेजों की पढ़ाई प्रभावित हो गई। कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। यह पढ़ाई आगे प्रभावित न हो, इसकी तैयारियां सरकार से लेकर विश्वविद्यालय तक कर रहा है। विश्वविद्यालयों के चांसलर वेंकैया नायडू के साथ सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में पीयू के अधिकारियों को हर सवाल का जवाब देना होगा। साथ ही चांसलर की ओर से दिए जाने वाले आदेशों की भी पालना करनी होगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि वीसी प्रो. राजकुमार रविवार को दिनभर इन्हीं तैयारियों में जुटे रहे। उन्होंने पीयू के अधिकारियों से जानकारी ली। यह भी जाना कि परीक्षाएं कितने दिन में समाप्त हो जाएंगी। बताया गया कि 15 दिन में परीक्षाएं पीयू कर सकता है। साथ ही 25 से 30 दिन में सभी रिजल्ट जारी कर देगा। हालांकि यह कच्चा खाका तैयार किया गया है। फाइनल तिथियां या दिन अभी तय नहीं हो पाए हैं। नए शैक्षिक सत्र के संचालन को लेकर भी तिथि अभी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed