फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university vc constituted committee to resolve fees issue

फीस मसले को सुलझाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी वीसी ने किया कमेटी का गठन, चल रहीं बैठकें

Fri, 14 Aug 2020 10:59 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 14 Aug 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
punjab university vc constituted committee to resolve fees issue
पीयू वीसी राजकुमार - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी में पिछले दो हफ्ते से छात्र संगठन फीस बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन कर कर रहे हैं। इस पर पीयू के वीसी प्रो. राजकुमार ने वीरवार को सभी स्टूडेंट यूनियन के नेताओं के साथ फीस मामले में बैठक कर उनकी मांगें सुनीं। इसके बाद वीसी ने फीस मामले को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। बैठक में डीयूआई प्रो आरके सिंगला, डीएसडब्ल्यू मैन-वुमन, चीफ सिक्योरिटी अफसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक के दौरान वीसी प्रो राजकुमार ने सभी स्टूडेंट यूनियन के नेताओं से पीयू कैंपस में प्रदर्शन नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के कारण यूनिवर्सिटी का नाम खराब होता है। इसलिए स्टूडेंट अपनी हर मांग उन्हें लिखित में भेज दें। वे विद्यार्थियों से मिलकर उनकी मांगें सुनने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सेमेस्टर फीस माफ करने की रखी मांग
पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी को छोड़कर सभी स्टूडेंट यूनियन ने महामारी के समय में परिवारों की आर्थिक हालात देखते हुए वीसी के समक्ष सेमेस्टर फीस पूरी तरह माफ करने के मांग रखी। स्टूडेंट यूनियन ने कहा कि अगर पीयू घाटे में चल रही है तो वह केंद्र सरकार से महामारी के समय में राहत फंड की डिमांड करे। सभी स्टूडेंट यूनियन इसमें पीयू के साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यूनिवर्सिटी यूजीसी और केंद्र की सारी पॉलिसी लागू करती है तो घाटे के समय में उनकी तरफ से विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए रिलीफ फंड जारी करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ एबीवीपी ने कहा कि सेमेस्टर की ट्यूशन फीस को पीयू 3-4 इंस्टालमेंट्स में लें। एबीवीपी ने मेंटेनेंस चार्ज, स्पोर्ट्स फीस आदि माफ करने की अपनी मांग रखीं।

क्या कहते हैं छात्र नेता..

बैठक में पीयू प्रशासन से इस सेमेस्टर की पूरी फीस माफ करने की मांग रखी है। बैठक के दौरान अथॉरिटी ने आराम से विद्यार्थियों के सभी मुद्दे सुनने के साथ सुझाव भी मांगे। वीसी ने फीस मामले को हल करने के कमेटी बनाई है। इसके साथ ही कहा है कि चार-पांच दिनों में कमेटी विद्यार्थियों की मांगों पर फैसला करेगी।
- चेतन चौधरी, सोई

सेमेस्टर की पूरी फीस माफ हो
बैठक के दौरान पीयू प्रशासनिक अधिकारियों को सुझाव दिया कि अगर पीयू घाटे में है तो वे केंद्र सरकार से राहत फंड की मांग करें। इस महामारी के समय में आर्थिक तंगी से गुजर रहे विद्यार्थियों की सेमेस्टर फीस पूरी तरह से माफ की जानी चाहिए।
- संदीप, एसएफएस

संतोषजनक जवाब नहीं मिला
स्टूडेंट की पूरी फीस माफ करने की मांग पर प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके चलते हमने सुझाव दिया कि पीयू केंद्र सरकार और यूजीसी से रिलीफ फंड की मांग करें। अगर वहां से राहत नहीं मिले तो लाखों में सैलरी लेने वाले टीचिंग स्टाफ की तनख्वाह में इस सेमेस्टर के लिए कटौती की जाए।
- अमन, ललकार

फीस को 3-4 किश्तों में लिया जाए
मांग रखी है कि ट्यूशन फीस के अलावा लिए जाने वाले मेंटेनेंस चार्जेस और अन्य वेलफेयर फंड पूरी तरह माफ किए जाए। फीस को 3-4 किश्तों में लिया जाए। ईडब्ल्यूएस की पूरी फीस माफ की जाए।
- प्रिया शर्मा, एबीवीपी

विद्यार्थियों की इस सेमेस्टर की पूरी फीस माफ हो
बैठक में सुझाव दिया कि पिछले सेमेस्टर के चार महीने जब विद्यार्थियों को घर भेज दिया था उसकी हॉस्टल फीस और एग्जाम फीस को एडजस्ट किया जाए। स्टूडेंट्स की इस सेमेस्टर की पूरी फीस माफ हो। पीयू में लगभग 600 विद्यार्थी कश्मीर से हैं जहां अभी 2जी नेटवर्क है और बाकी अन्य राज्यों ईस्ट यूपी-बिहार, झारखंड इत्यादि को ऑनलाइन एजुकेशन के लिए हॉस्टल की सुविधा दें। -निखिल नरमेटा, एनएसयूआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed