{"_id":"5e55896f8ebc3ef38d71a100","slug":"pu-uiet-students-made-battery-powered-racing-car-chandigarh-news-pkl3677165137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी यूआईईटी के 30 विद्यार्थियों ने बनाई बैटरी से चालित रेसिंग कार, खासियतें जबरदस्त","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी यूआईईटी के 30 विद्यार्थियों ने बनाई बैटरी से चालित रेसिंग कार, खासियतें जबरदस्त
Wed, 26 Feb 2020 01:40 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक रेसिंग कार
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के यूआईईटी के 30 विद्यार्थियों ने बैटरी से चलने वाली एक रेसिंग कार बनाई है। 2.50 लाख की लागत इस कार को बनाने में एक माह का समय लगा है। यह कार 2 से 5 मार्च तक भोपाल में होने जा रही नेशनल इलेक्ट्रिक कार्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
यह कार यूआईईटी के मैकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रिक, बायोटेक विंग के विद्यार्थियों ने डॉ. अमरिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में तैयार की है। एक बार चार्ज होने के बाद यह कार 3 घंटे दौड़ सकेगी। इसकी गति 60 किमी प्रति घंटा रहेगी। इस कार को ‘ई कार्ट’ नाम दिया है।
सभी विद्यार्थी अब चैंपियनशिप में भाग लेने की तैयारी में जुटे हैं। पिछले साल यूआईईटी के स्टूडेंट आयुष व उनकी टीम ने पेट्रोल से चलने वाली रेसिंग कार बनाई थी। उसकी लागत लगभग 1.50 लाख आई थी। उसको बनाने में भी एक से डेढ़ माह का समय लगा था। इस कार की गति 55 किमी प्रति घंटा थी।
विज्ञापन
इस कार ने पुणे में हिस्सा लिया था जहां इसे 12वां स्थान मिला था।