फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Treasury Empty, Salary Crisis may be next month

पंजाब यूनिवर्सिटी का खजाना खाली, अगले माह पड़ सकते हैं सैलरी के लाले, केंद्र से मांगी वेतन ग्रांट

Tue, 07 Jul 2020 12:56 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Treasury Empty, Salary Crisis may be next month
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी का खजाना लगभग खाली हो गया है। अब अगले माह वेतन के लाले पड़ सकते हैं। पीयू ने केंद्र सरकार से वेतन ग्रांट जारी करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पीयू ऑनलाइन फार्म बेचेगा। उससे कुछ आय होगी तो वह वेतन में काम आ सकेगी, लेकिन 32 करोड़ रुपये पीयू को वेतन ग्रांट हर माह चाहिए। इतनी ग्रांट पीयू के खजाने में नहीं है।
विज्ञापन


पीयू में 700 से अधिक शिक्षक हैं। इनके अलावा 1500 कर्मचारी हैं। कुछ अन्य स्टाफ भी है। सुरक्षा कर्मी भी 200 से अधिक हैं। इन सभी का एक माह का वेतन लगभग 27 करोड़ जाता है। साथ ही पांच करोड़ रुपये पेंशन के लिए जाते हैं। इस तरह पीयू का वेतन व पेंशन का खर्च हर माह 32 करोड़ का है। केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में 38 करोड़ रुपये भेजे थे, लेकिन वह पैसे महज एक माह में ही खत्म हो गए।
विज्ञापन


पीयू के पास अन्य मदों में कुछ बजट था जिससे शिक्षकों को जून की सैलरी दी है। सूत्रों का कहना है कि अब पीयू के पास खजाना लगभग खाली है। अगले माह वेतन का संकट हो सकता है। हालांकि पीयू प्रशासन पूरी तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार वेतन ग्रांट जारी कर देगी। बताया जाता है कि केंद्र सरकार के पास भी बजट का अभाव है। वह भी इस बार पीयू को टुकड़ों में ही वेतन ग्रांट जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed