फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university to conduct entrance exam for 58 Masters courses in last week of July

58 पीजी कोर्स के लिए जुलाई के आखिरी हफ्ते में एंट्रेंस एग्जाम कराएगा पीयू, डिटेल वेबसाइट पर

Mon, 08 Jun 2020 02:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Jun 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
punjab university to conduct entrance exam for 58 Masters courses in last week of July
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब यूनिवर्सिटी जुलाई के आखिरी हफ्ते में पीयू-सेट (एंट्रेंस एग्जाम) करवाने जा रहा है। पीयू यह परीक्षा हर साल आर्ट्स, साइंसेज, बिजनेस और इंजीनियरिंग के मास्टर कोर्सेज के लिए आयोजित करवाता है। इस बार विभिन्न विभागों के 58 मास्टर्स कोर्सेज के लिए एंट्रेंस परीक्षा आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन


पीयू के कंट्रोलर एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कोविद-19 के चलते अभी तक की प्लानिंग के अनुसार जुलाई के आखिरी हफ्ते में मास्टर्स में एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पीयू-सेट की परीक्षा आयोजित कर रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी पीयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। किसी भी विद्यार्थी को एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित जानकारी चाहिए हो तो वह पीयू की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही अगर भविष्य में एंट्रेंस की तारीखों में कोई बदलाव किया जाता है तो उसकी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। पीयू ने एडमिशन के लिए इच्छुक विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हर विभाग में फैकल्टी मेंबर की भी ड्यूटी लगाई है। कोई भी परेशानी होने पर विद्यार्थी फैकल्टी मेंबर से कंसल्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल ईयर की परीक्षा के लिए तैयार किए सैंपल पेपर
एग्जामिनेशन कंट्रोलर प्रो. परविंदर सिंह ने बताया कि इस बार कोविद-19 के चलते पीयू ने अपने परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किए हैं। अभी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स की परीक्षा के लिए प्लान तैयार किया गया है। इस बार परीक्षा दो घंटे की होगी। ऐसे में नए पैटर्न के अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए तैयारी करने के लिए विभिन्न विषयों के सैंपल पेपर तैयार किए हैं।

यह सैंपल पेपर सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव होने पर पीयू की तरफ से स्टूडेंट्स को नोटिस भेजकर इसकी जानकारी दी जाएगी।

इन कोर्सेज के लिए होगी एंट्रेंस परीक्षा
एमए कोर्सेज : एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, एमए इंग्लिश, एमए जियोग्राफी, मास्टर इन डिजास्टर मैनेजमेंट, मास्टर इन जियो इंफॉर्मेटिक्स, एमए-हिस्ट्री, एमए-इकोनॉमिक्स, एमए सोशल वर्क, एलएलएम, एमसीए के साथ विभिन्न विषयों में मास्टर इन इंजीनियरिंग और मास्टर इन टेक्नोलॉजी के कोर्स शामिल हैं।


एमएससी कोर्सेज : एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमएससी-बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बायोफिजिक्स, एमएससी-कंप्यूटर साइंस, एमएससी मैथ्स, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जियोलॉजी, एमएससी बायो इंफॉर्मेटिक्स, एमएससी एनवायरनमेंट साइंस, एमएससी ह्यूमन जॉनोमिक्स, एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन, एमएससी सिस्टम बायोलॉजी एंड बायोइंफॉर्मेटिक्स, एमएससी मेडिकल फिजिक्स, एमएससी फोरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनोलॉजी, एमएससी स्टेटिस्टिक्स, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी-बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी जूलॉजी और विभिन्न विषयों में एमबीए के कोर्स शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed