{"_id":"5dd6f5318ebc3e54aa6b22e4","slug":"pu-students-march-out-against-fee-hike-chandigarh-news-pkl3576012152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में शिक्षा के निजीकरण के विरोधी में उठी आवाज, विद्यार्थियों ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में शिक्षा के निजीकरण के विरोधी में उठी आवाज, विद्यार्थियों ने निकाला रोष मार्च
Fri, 22 Nov 2019 12:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों का रोष मार्च
- फोटो : अमर उजाला
‘शिक्षा की भिक्षा क्यों, स्टैंड अगेंस्ट द प्राइवेटाइजेशन ऑफ एजुकेशन, जेएनयू तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं..’ इत्यादि बैनर हाथ में लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने वीरवार शाम को कैंपस में रैली निकाली। इस रैली को पीयू की स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन एसएफएस और ललकार ने संचालित किया। रैली पीयू स्टूडेंट सेंटर से लेकर मार्केट तक निकाली गई। इसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भी शिरकत की। इस दौरान लॉ एंड ऑर्डर के लिए पुलिस भी तैनात की गई थी।
पीयू में यह रोष मार्च जेएनयू संघर्ष के समर्थन में निकाला गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा के निजीकरण के विरोध में आवाज उठाई। विद्यार्थियों ने कहा कि हर यूनिवर्सिटी का विद्यार्थी जेएनयू के साथ हैं। शिक्षा का निजीकरण नहीं होने देंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को मिलकर काम करना होगा।
रैली के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के कई विद्यार्थियों ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। विद्यार्थियों ने कविता और गानों के माध्यम से सरकार के फैसलों का विरोध किया। विद्यार्थियों ने बताया जेएनयू में फीस वृद्धि को लेकर चल रहे संघर्ष के समर्थन में विभिन्न आईआईटी, आईआईएम, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थी सड़कों पर उतरे हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार शिक्षा में आर्थिक सुधार करने और नौकरी देने की बजाय विद्यार्थियों को प्रताड़ित करने में लगी है। हम जेएनयू संघर्ष में छात्रों का समर्थन करते हैं।
- अमन, मेंबर, स्टूडेंट यूनियन- ललकार
सरकार देश केहर सेक्टर को निजीकरण में तब्दील करने में लगी है। अगर सरकारी शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षा मंहगी हो जाएगी तो गरीबी तबके के विद्यार्थी कहां पढेंगे।
- हरमन, मेंबर , स्टूडेंट यूनियन, एसएफएस