{"_id":"5de6cd8e8ebc3e54bb6a488c","slug":"pu-starts-preparations-for-next-academic-session-exam-dates-announced-chandigarh-news-pkl35871071","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुरू की अगले शैक्षिक सत्र की तैयारी, एग्जाम की तिथियां घोषित, यहां जानिए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुरू की अगले शैक्षिक सत्र की तैयारी, एग्जाम की तिथियां घोषित, यहां जानिए
Wed, 04 Dec 2019 01:35 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने अगले शैक्षिक सत्र में दाखिले करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। इस बार पीयू को उम्मीद है कि विद्यार्थी उनके पास एडमिशन के लिए अधिक पहुंचेंगे। इससे सीटें खाली रहने की संभावना कम रहेंगी। ऐसा होने से पीयू को आर्थिक लाभ भी होगा। पीयू की स्थिति मजबूत होगी।
एलएलबी, एलएलएम, एमबीए, होटल मैनेजमेंट, बीफार्मा, एमफार्मा, एमएससी जन्तुविज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान आदि कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए अधिक भीड़ उमड़ती है। पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखें तो इन कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। इसके अलावा आर्ट आदि कक्षाओं के आंकड़ों को जोड़ते हैं तो संख्या 60 हजार से अधिक पहुंच गई थी। पीयू को इस बार अधिक अभ्यर्थियों के प्रवेश लेने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। पहले प्रवेश परीक्षा करने का भी यही कारण माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक पीयू में नए कोर्सेज में सीटें आज भी खाली हैं। हर साल इन सीटों को भरने की योजना बनाई जाती है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। इस बार भी नई योजना के साथ पीयू प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करके दाखिले करेगा। पीयू ने सभी विद्यार्थियों से कहा है कि एग्जाम से संबंधित अधिक जानकारियों के लिए वह पीयू की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट भी जल्दी घोषित होंगे
पीयू दो साल से रिजल्ट समय पर घोषित कर रहा है। वीसी की निर्देशों के मुताबिक रिजल्ट अब समय से पहले देने की तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों को समय पर रिजल्ट मिलेगा तो वह अगली कक्षाओं में एडमिशन ले सकेंगे। यदि विद्यार्थी दूसरे विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेना चाहेंगे तो उन्हें भी परिणाम समय से पहले मिलने से आसानी होगी।
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से दो साल में जिस तरह तेजी दिखाई गई है वह प्रशंसा के काबिल बताई जा रही है, क्योंकि अब तक ऐसा नहीं हो पा रहा था। बताया जाता है कि कार्यालय के अधिकारियों ने एक सिस्टम तैयार किया है, जिससे अब काम आसान होता गया। अफसरों का कहना है कि आगे भी रिजल्ट समय पर विद्यार्थियों को मिलेगा।

परीक्षा का नाम एग्जाम की तिथि
पीयू सीईटी यूजी 26 अप्रैल 2020
पुटाहट 15 मई 2020
बीए, बीकॉम, एलएलबी ऑनर्स 24 मई 2020
पीयूमीट 31 मई 2020
पीयू सीईटी पीजी 13 व 14 जून
पीयू एलएलबी थ्री ईयर 27 जून 2020
एमफिल, पीएचडी 12 जुलाई 2020
पीयूलीट 19 जुलाई 2020
एमबीए एग्जूकेटिव यूसोल 26 जुलाई 2020
पुटाहट 15 मई 2020
बीए, बीकॉम, एलएलबी ऑनर्स 24 मई 2020
पीयूमीट 31 मई 2020
पीयू सीईटी पीजी 13 व 14 जून
पीयू एलएलबी थ्री ईयर 27 जून 2020
एमफिल, पीएचडी 12 जुलाई 2020
पीयूलीट 19 जुलाई 2020
एमबीए एग्जूकेटिव यूसोल 26 जुलाई 2020