फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   earn while you learn scheme in punjab university for students

अर्न व्हाइल यू लर्न: पंजाब यूनिवर्सिटी में अब पढ़ाई के साथ-साथ हर माह कमाएं चार हजार रुपये

Fri, 22 Nov 2019 12:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
earn while you learn scheme in punjab university for students
फाइल फोटो
पीयू ने विद्यार्थियों के लिए अर्न व्हाइल यू लर्न स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत एक विद्यार्थी एक महीने में अधिकतम 4 हजार तक रुपये कमा सकता है। वीसी प्रो. राजकुमार ने मंगलवार को पीयू के हिंदी विभाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हिंदी विभाग की लाइब्रेरी की साजसज्जा और प्रबंधन को देखा।
विज्ञापन


वीसी ने सभी विभागों में नॉन टीचिंग स्टाफ की जगह विद्यार्थियों से काम लेने के आदेश दे दिए हैं। विद्यार्थियों को उनके काम की बजाय घंटे के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। बता देंहिंदी विभाग में पिछले दो सालों से विद्यार्थी लाइब्रेरी की देख-रेख कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें एक घंटे के हिसाब से सौ रुपये तनख्वाह दी जाती है। 1 नवंबर 2018 से हिंदी विभाग के प्रयासों से अर्न व्हाइल यू लर्न स्कीम चलाई गई। लेकिन अब यह मुहिम सिरे चढ़ी है।
विज्ञापन


हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. गुरमीत ने बताया कि विभाग के विद्यार्थियों ने 2017 में लाइब्रेरी में काम करना शुरू किया था। क्योंकि विभाग के पास लाइब्रेरियन नहीं होने के कारण लाइब्रेरी बंद पड़ी रहती थी। उसे स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद 2017 में विद्यार्थियों ने मिलकर उसकी सफाई की। विद्यार्थियों की एक लाइब्रेरी कमेटी बनाई गई, जिसमें पीएचडी के विद्यार्थी क्रम से लाइब्रेरी में काम करने लगे। उनके काम के घंटों, हाजिरी इत्यादि का भी रिकॉर्ड कायम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने सभी विद्यार्थी जिन्होंने लाइब्रेरी को मैनेज करने में अपना योगदान दिया, उनको एक घंटे के हिसाब से 100 रुपये सैलरी दिलवाई। इसमें जिन विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और जो काम करने के इच्छुक थे, उन्हें चिन्हित कर उनकी ड्यूटी लगाई गई। एक साल के प्रयास के बाद 2018 पीयू प्रशासन अर्न व्हाइल यू लर्न स्कीम के तहत लाइब्रेरी में काम करने वाले विद्यार्थियों को सैलरी देने लगा।

विद्यार्थी अधिकतम कमा सकते हैं 4 हजार
अर्न व्हाइल लर्न स्कीम के तहत एक विद्यार्थी एक महीने में अधिकतम 4 हजार तक रुपये कमा सकता है। विद्यार्थी को एक घंटे के 100 रुपये दिए जाते हैं। इस स्कीम के तहत विद्यार्थी किसी भी नॉन टीचिंग काम जैसे लाइब्रेरी मैनेजमेंट, टाइपिंग, डाटा एंट्री इत्यादि के लिए एप्लाई कर सकता है। अर्न व्हाइल लर्न स्कीम को यूनिवर्सिटी का डीएसडब्ल्यू मैनेज करता है। इसमें विद्यार्थियों को चैक के माध्यम से हर महीने सैलरी दी जाती है।

लाइब्रेरी सफाई के समय मिली सुषमा स्वराज की तस्वीरें
हिंदी विभाग में 2017 के समय विद्यार्थियों को कबाड़ साफ करते समय बोरी से दिवंगत सुषमा स्वराज की दो तस्वीरें मिलीं। दिवंगत सुषमा स्वराज की ये तस्वीरें 1969 और 1971 की थी। उस दौरान दिवंगत सुषमा स्वराज अंबाला के कॉलेज से यहां डेक्लामेशन में भाग लेने आई थी, जो उन्होंने जीता भी था। हिंदी विभाग ने उनकी फोटो को रिपेयर करवाया। इसके बाद लाइब्रेरी में कार्यरत 5 विद्यार्थियों की सुषमा स्वराज के साथ दिल्ली में मीटिंग करवाई।

कोई विद्यार्थी अर्न व्हाइल यू लर्न स्कीम के लिए अप्लाई कर सकता है। इसमें अधिकतम एक महीने में 40 घंटे विद्यार्थी काम कर सकता है। इसके लिए प्रति घंटे के विद्यार्थी को सौ रुपये दिए जाएंगे।

- नीना कपलेश, डीएसडब्ल्यू, पीयू

हिंदी विभाग की लाइब्रेरी को हम पीएचडी के विद्यार्थी मैनेज कर रहे हैं। इसके लिए हमने विशेष व्यवस्था बनाई हुई है। एक दिन में दो लोग लाइब्रेरी में ड्यूटी देते हैं। लाइब्रेरी में गुल्लक भी रखा गया है। गुल्लक के रुपयों को लाइब्रेरी मैनेजमेंट में इस्तेमाल किया जाता है।
- राम सिंह यादव, को-कन्वीनर, हिंदी विभाग लाइब्रेरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed