फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university released helpline numbers for examination

अलर्टः पंजाब यूनिवर्सिटी ने परीक्षाओं के लिए जारी की हेल्पलाइन, वेबसाइट पर देखें अहम जानकारियां

Wed, 13 May 2020 01:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 13 May 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
punjab university released helpline numbers for examination
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को परीक्षा से लेकर अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए विवि ने हेल्पलाइन शुरू की है। स्टूडेंट्स सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक केजी ग्रोवर से 9464511696 नंबर पर और दीपक कौशिक से 8146700440 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा एडमिशन से संबंधित जानकारी के लिए दीपक सिंह राणा से सोमवार से शनिवार तक संपर्क कर सकते हैं। समय वही सुबह 10 से शाम 6 बजे तक का रहेगा। उनका नंबर 9803069111 और देवेंद्र सिंह रावत से 9780413094 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही पीयू की ओर से महत्वपूर्ण जानकारियां पीयू की वेबसाइट पर अपलोड भी की जाएंगी ताकि विद्यार्थी वहां भी देख सकें।
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई से लेकर परीक्षाएं, नए प्रवेश आदि की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। वे हर दिन पीयू के अधिकारियों के पास फोन कर रहे थे। पूर्व डीयूआई प्रो. शंकरजी झा के पास भी विद्यार्थियों के तमाम कॉल आते थे और वे विद्यार्थियों को संतुष्ट भी करते थे। हालांकि अब वे नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए हेल्पलाइन जारी की हैं। यदि जिनको जिम्मेदारी दी गई है और वे विद्यार्थियों को सही जानकारी नहीं देते हैं या फोन नहीं उठाते हैं तो पीयू कुछ कार्रवाई का निर्णय भी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed