फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Semester examinations will held in Panjab University from February 15

पंजाब यूनिवर्सिटी में 15 फरवरी से ऑनलाइन होगी सेमेस्टर परीक्षा, पहली बार बने कई नियम, जानना जरूरी

Sat, 30 Jan 2021 02:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh : Semester examinations will held in Panjab University from February 15
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षाएं करवाने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 15 फरवरी से ऑनलाइन होंगी। इस परीक्षा में पांच, सात और नौवें सेमेस्टर के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे जो स्नातक व परास्नातक से होंगे। 

विज्ञापन


परीक्षाएं दो पालियों में होंगी, लेकिन तीसरी पाली का भी विकल्प खुला रहेगा। उसके लिए पीयू समय बाद में निर्धारित कर सकती है। इस बार समय दो घंटे की बजाय तीन घंटे का होगा। प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को पीयू की वेबसाइट के जरिए डाउनलोड करना होगा। इसके लिए पीयू अलग से 20 मिनट विद्यार्थियों को देगी। विद्यार्थी एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जाकर निकाल सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा में नकल रोकने का प्रावधान इस बार भी नहीं है, लेकिन पिछली परीक्षाओं की बजाय इस बार यह योजना अधिक दुरुस्त नजर आ रही है।

विज्ञापन

परीक्षा पाली का समय

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र सुबह 9.10 बजे डाउनलोडिंग के लिए मिल जाएगा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी। इसके लिए प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को दोपहर 1.10 बजे मिल जाएगा। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र ugexam.puchd.ac.in और pgexam.puchd.ac.in वेबसाइट पर मिलेंगे। तीन घंटे में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पूरा करना होगा। इस बार प्रश्नपत्र संबंधित कॉलेज या केंद्र विद्यार्थियों को नहीं भेजेंगे।

इस तरह भेजनी होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

स्नातक के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका ए फॉर साइज की 20 पेज की और परास्नातक के लिए 24 पेज की होनी चाहिए। विद्यार्थी अपने स्तर पर इसका बंदोबस्त करेंगे। उत्तर पुस्तिका के पहले पेज पर विद्यार्थियों को अपना नाम, क्लास, सब्जेक्ट कोड, एग्जाम कोड, टोटल नंबर ऑफ पेज रिटन, परीक्षा की तारीख लिखना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिका के एक ही साइड में उत्तर लिखने होंगे। सभी पेज पर क्रमवार नंबर भी दर्ज करने होंगे। 


सुबह की पाली वाले विद्यार्थी अपनी हार्ड कापी संबंधित कॉलेज या सेंटर पर जमा करेंगे। इसके लिए परीक्षा समाप्ति के बाद तीन घंटे तक का समय मिलेगा। हालांकि ऑनलाइन उत्तर पुस्तिका जमा कराने का मोड भी उनके पास उपलब्ध रहेगा। ऑनलाइन कॉपी मंगवाने की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी। दूरस्थ केंद्रों के विद्यार्थी डाक आदि के जरिए पीयू या कॉलेजों को भेज सकेंगे। 

शाम की पाली वाले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। उसके बाद उसकी हार्ड कॉपी पीयू को भेजनी होगी। विद्यार्थियों को यह लिखित में देना होगा कि उन्होंने एक ही मोड में उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई है। वे हार्ड कॉपी देंगे या फिर ऑनलाइन भेजेंगे। दोनों मोड में नहीं भेजेंगे। विद्यार्थियों को ब्लू पेन का प्रयोग करना होगा। पीयू ने कहा है कि विद्यार्थी वेबसाइट को समय-समय पर जरूर देखें। टाइम टेबल आदि से संबंधित जानकारियां वहीं से मिलेंगी।

विज्ञापन

प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए निर्देश

प्राइवेट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र आदि उसी प्रक्रिया से डाउनलोड होंगे और परीक्षा के स्लॉट भी वही रहेंगे। उन्हें उत्तर पुस्तिका की हार्ड कॉपी पीयू को भेजनी होगी। उत्तर पुस्तिका पर जानकारी लिखनी होगी। सुबह की पाली के लिए उत्तर पुस्तिका अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। वह हार्ड कॉपी डाक से भेज सकेंगे। शाम की पाली में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका को स्कैन कर अपनी ही मेल पर भेजना होगा ताकि पीयू को जब भी जरूरत पड़ेगी तो वह विद्यार्थियों से उस मेल को मंगवा सके। उस मेल पर समय आदि का उल्लेख होगा। बाद में विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका की हार्ड कॉपी डाक आदि से भेज सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed