{"_id":"5e94b81a8ebc3e728d3a97c7","slug":"pu-ready-to-face-every-situation-chandigarh-news-pkl372268131","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति का छात्रों के लिए संदेश- संकट जरूर...लेकिन घर पर रहकर समय का सदुपयोग करें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उपराष्ट्रपति का छात्रों के लिए संदेश- संकट जरूर...लेकिन घर पर रहकर समय का सदुपयोग करें
Tue, 14 Apr 2020 02:29 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस करते पीयू वीसी राजकुमार
- फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति एवं चांसलर वेंकैया नायडू ने कहा कि यह संकट का समय जरूर है, लेकिन विद्यार्थी घर में इस समय का सदुपयोग जरूर करें। लॉकडाउन का पालन करते हुए अपनी पढ़ाई करें। साथ ही माता-पिता, दादा-दादी के साथ समय बिताएं। उन्होंने यह बात वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कही। पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने पीयू की तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया।
साथ ही उपराष्ट्रपति ने पीयू की तैयारियों को बेहतर बताया। वीडियो कांफ्रेंसिंग की शुरुआत उपराष्ट्रपति के सचिव सुभा राव ने की। उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को कांफ्रेंसिंग के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद उन्होंने सभी वाइस चांसलरों का स्वागत किया। देश में फैली महामारी से सभी को अपने-अपने बचाव करने के लिए कहा।
साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन प्रबंधन करने से लेकर कई बातें कहीं। पीयू ने कहा कि विद्यार्थियों की बेहतर ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। समय पर कोर्स पूरा हो जाएगा और लॉकडाउन खुलेगा तो परीक्षाएं जल्द संपन्न हो जाएंगी। समय से ही विद्यार्थियों को परिणाम दिए जाएंगे। आगामी शैक्षिक सत्र भी शुरू करेंगे। उप राष्ट्रपति ने मौजूदा संकट में विश्वविद्यालयों को क्या करना चाहिए, यह भी बताया।