फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university promotes mid semester students in next class

पंजाब यूनिवर्सिटी ने मिड सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में किया प्रमोट, चेहरों पर झलकी खुशी

Sat, 08 Aug 2020 02:13 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 08 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
punjab university promotes mid semester students in next class
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीयू और इससे संबद्ध 196 कॉलेजों के मिड सेमेस्टर के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। पीयू प्रशासन ने शुक्रवार को इस फैसले पर मुहर लगा दी। कॉलेज प्रिंसिपल के अलावा विद्यार्थी और उनके पैरेंट्स ने पीयू और यूजीसी के इस फैसले का स्वागत किया है। स्टूडेंट्स ने पीयू से मांग की है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फाइनल ईयर पर भी इसी तरह का निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन


पीयू कंट्रोलर एग्जामिनेशन ने शुक्रवार को बताया कि मिड सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। इसके लिए पीयू प्रशासन जल्द ही ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करेगा। यूजीसी की निर्देशों के अनुसार ही पीयू ने फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत विद्यार्थियों को ऑप्शन दिया जाएगा कि अगर वे सीजीपीए में सुधार करने के लिए परीक्षा देना चाहते हैं तो पीयू उनकी परीक्षा आयोजित करवाएगा। वहीं अन्य विद्यार्थियों को पिछले सभी सेमेस्टर के आधार पर 50 प्रतिशत और इस सेमेस्टर के इंटरनल (एमएसटी, अटेंडेंस, एक्स्ट्रा कररिक्यूलर एक्टिविटी, प्रोजेक्ट, फील्ड वर्क, असाइनमेंट इत्यादि) के 50 प्रतिशत अंक के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं प्रिंसिपल..

कोविड-19 के संकट की घड़ी में पिछले सेमेस्टर के आधार पर विद्यार्थियों का प्रमोशन एकदम सही फैसला है। इससे विद्यार्थियों के समय की बचत होगी। विद्यार्थी अगली क्लास में बैठ सकेंगे। अभी विद्यार्थी घरों में खाली बैठे हैं। इससे विद्यार्थियों का समय बर्बाद हो रहा है। हमने 15 जुलाई को गर्मियों का अवकाश खत्म होने के बाद से ही ऑनलाइन क्लास की शुरुआत कर दी थी। विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए पीयू के फैसले का इंतजार था। हमारी कॉलेज की एडवाइजरी कमेटी ने पीयू के फैसले की सराहना की है।
- प्रो. बीनू डोगरा, प्रिंसिपल, जीसीजी-42

फैसले का स्वागत.. अगले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी कक्षाएं
पीयू ने परीक्षा को लेकर अंतिम फैसला देने से पहले सुझाव मांगे थे। हम पीयू के फैसले के साथ हैं। इस महामारी के दौर में स्टूडेंट्स के हित में प्रमोशन ही उचित फैसला है। वहीं इस फैसले के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन भी हो जाएगा। हमने पीयू के फैसले के बाद विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर की फीस जमा करवाने के लिए नोटिस भेज दिया। अगले हफ्ते से विद्यार्थियों का रोल नंबर जारी कर कक्षाएं शुरू करवा दी जाएगी। - डॉ पवन शर्मा , प्रिंसिपल, डीएवी-10

क्या कहते हैं छात्र नेता...

फैसले का स्वागत करते हैं। हमारी शुरू से ये मांग थी कि सभी विद्यार्थियों को पुराने सेमेस्टर के रिजल्ट्स व इंटरनल असेसमेंट के बेस पर प्रमोट करा जाए। इसके लिए कई बार प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति व एजुकेशन मिनिस्टर को पत्र लिखा था। हम चाहते हैं कि फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को भी इसी तरीके से प्रमोट किया जाए।
- रजत नैन, अध्यक्ष, इनसो

देर से ही सही.. लेकिन छात्रों के हित में फैसला लिया
पीयू प्रशासन ने देरी से ही सही, लेकिन स्टूडेंट्स के हित में फैसला लिया है। विद्यार्थी प्रोमोशन को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे थे। पीयू प्रशासन 50 प्रतिशत फैसले में साफ करें कि यह हर विषय के आधार पर होंगे या सभी विषयों को मिलाकर मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही पीयू ने री-अपीअर वाले विद्यार्थियों को लेकर भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
- निखिल नरमेटा, अध्यक्ष, एनएसयूआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed