{"_id":"5f6ce11a8ebc3e3b3b339959","slug":"pu-made-record-examining-single-day-graduation-postgraduate-final-year-exams-chandigarh-news-pkl388912348","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक ही दिन में 166 विषयों की परीक्षा करवा बनाया रिकॉर्ड, हजारों विद्यार्थी शामिल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक ही दिन में 166 विषयों की परीक्षा करवा बनाया रिकॉर्ड, हजारों विद्यार्थी शामिल
Fri, 25 Sep 2020 04:41 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी ने वीरवार को 166 विषयों की परीक्षा आयोजित कर रिकॉर्ड बनाया है। इसमें स्नातक व परास्नातक के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अधिकांश छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की पीडीएफ भी पीयू को भेेजी हैं।
पीयू की ओर से फाइनल ईयर की परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। यूजीसी के आदेश के कारण सितंबर माह में परीक्षाएं सभी पूरी करनी हैं। ऐसे में पीयू ने प्लान बनाया और 17 सितंबर से परीक्षाएं शुरू करवा दी। हर दिन 60 से लेकर 100 पेपर होते हैं। वीरवार को 166 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई।
अधिकांश विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। छात्रों की मेल पर 20 मिनट पहले प्रश्नपत्र भेजा गया था। नोडल केंद्रों के अलावा रीजनल केंद्रों, कॉलेजों को भी प्रश्नपत्र भेजे गए थे ताकि छात्रों को कोई दिक्कत हो तो उनकी ओर से मुहैया करवाए जा सकें। पेपर पूरा होने के बाद विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं की पीडीएफ बनाकर भेजी हैं।
विज्ञापन
कुछ विद्यार्थियों ने कॉपियां भी डाक के जरिए भेजी हैं। पीयू प्रशासन ने बताया कि तीन पाली में परीक्षाएं करवाई गई थीं। अधिकांश विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।