{"_id":"57336f1a4f1c1bf120919c46","slug":"pu-ma-psychology-paper-out-of-syllabus-rampage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में एमए साइकोलॉजी का पेपर आउट ऑफ सिलेबस, हंगामा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में एमए साइकोलॉजी का पेपर आउट ऑफ सिलेबस, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं की बुधवार से शुरुआत हो गई। लेकिन पहले ही दिन आउट ऑफ सिलेबस पेपर को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में बने सेंटर में एमए साइकोलॉजी चौथे सेमस्टर (आर्गेनाइजेशनल साइकोलॉजी) का प्रश्न पत्र देखते ही विद्यार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र के अधिकांश सवाल सिलेबस से बाहर से पूछे गए हैं। कई विद्यार्थियों ने आंसरशीट भी शिक्षकों को थमा दी और सेंटर से निकल गए। मामले की जानकारी पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के पास फोन के माध्यम से पहुंचाई गई। अधिकारियों ने परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का दूसरा बंडल भी सेंटर पर भिजवाया, लेकिन विद्यार्थियों ने परीक्षा देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
दोबारा से होगा पेपर जानकारी अनुसार पीयू प्रशासन अब दोबारा से परीक्षा लेगा। परीक्षा में पंजाब यूनिवर्सिटी के साइकोलॉजी विभाग के अलावा शहर के कुछ कालेज में भी सेंटर बना था। इस संबंध में कुछ विद्यार्थियों ने सेंटर सुपरिंटेंडेटं को लिखित में भी शिकायत दी है। डीएवी कालेज प्रिंसिपल डॉ.बीसी जोसन ने कहा कि पेपर आउट ऑफ सिलेबस आने के बारे में पीयू प्रशासन को चिट्ठी लिख दी गई है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स ने भी पेपर आउट ऑफ सिलेबस आने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रो.परविंदर सिंह, पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ने बताया कि इंडस्ट्री और आर्गेनाइजेशन का मिलता जुलता प्रश्न पत्र होता है। एक घंटे के भीतर नए प्रश्न पत्र भेज दिए गए थे। लेकिन विद्यार्थियों ने परीक्षा देने से मना कर दिया। मेरे पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।
बीए ज्योग्रॉफी में भी सवाल आउट ऑफ सिलेबस बुधवार पीयू द्वारा बीए ज्योग्रॉफी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा ली गई। विद्यार्थियों ने पेपर के चौथे सेक्शन में 8वें सवाल को आउट ऑफ सिलेबस बताया है। 10 नंबर के इस सवाल को लेकर विद्यार्थियों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। उधर मामले में पीयू सीओई प्रो.परविंदर सिंह ने कहा कि मामले में लिखित शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई होगी।