फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university is not doing man power audit due to fear

पंजाब यूनिवर्सिटी को सता रहा डर, मैनपॉवर का ऑडिट किया तो दो साल में समाप्त होंगे खाली पद

Sun, 15 Mar 2020 02:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 15 Mar 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
punjab university is not doing man power audit due to fear
पंजाब यूनिवर्सिटी
पंजाब यूनिवर्सिटी मैनपावर ऑडिट करने से डर रहा है। तीन साल से ऑडिट नहीं हुआ है। इसका मुख्य कारण यह है कि जैसे ही ऑडिट हुआ तो पीयू के विभागों व कार्यालय में दो साल से खाली चल रहे पद स्वत: ही खत्म हो जाएंगे। बताया जाता है कि पीयू के 50 से अधिक शिक्षकों के पद कई साल से खाली चल रहे हैं। कर्मचारियों के भी इतने ही पद रिक्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि मैनपावर ऑडिट के जरिये पता लग जाएगा कि कितने पद रिक्त हैं, उसके बाद ही शिक्षक व कर्मचारियों की भर्तियां की जानी चाहिए। यूजीसी ने पिछले वर्षों में आदेश जारी किए थे कि हर साल मैनपावर ऑडिट होना चाहिए। इससे विभागों में खाली पड़े पदों के मुताबिक रिक्तियां हो सकें।
विज्ञापन


यदि जिस पद की जरूरत नहीं है तो उसे खत्म कर दूसरे विभाग में पद स्वीकृत किया जा सके। यूजीसी ने यह कहा है कि यदि किसी विभाग या कार्यालय में कोई शिक्षक का पद हो या फिर कर्मचारी का, यदि दो साल से खाली पड़ा है तो वह मैनपावर ऑडिट के आंकड़ों के जरिये स्वत: ही खत्म हो जाएगा। जिस विभाग में जरूरत है उसे वह पद स्वीकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट फैकल्टी रेश्यो होना था ठीक
यूजीसी ने यह नियम इसलिए शुरू किया था कि स्टूडेंट फैकल्टी रेश्यो काफी कम है। इसकी पूर्ति के लिए मैनपावर ऑडिट जरूरी है। सूत्रों का कहना है कि पीयू में भी इसके लिए कमेटी बनाई गई, लेकिन वह काम नहीं कर पा रही है। विज्ञान वर्ग के कई विभाग ऐसे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पद खत्म हो जाएंगे।

उन्हें बचाने के लिए मैनपावर ऑडिट नहीं करवाया जा रहा है। कर्मचारियों के भी पद कई खाली हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कुछ विभाग खाली पदों पर गेस्ट फैकल्टी रखे हैं, ऐसे में उनका काम चल रहा है और उस पद को भरा हुआ दिखाया जा रहा है जबकि रैंकिंग के दौरान स्टूडेंट फैकल्टी रेश्यो परमानेंट शिक्षकों का देखा जाता है।


रैंकिंग फिर गिरने के आसार
पीयू की रैंकिंग हर साल गिर रही है। उसका कारण यही है कि मानकों पर काम नहीं किया जा रहा है। मैनपावर ऑडिट अब तक नहीं किया गया। इसके चलते स्टूडेंट फैकल्टी रेश्यो पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी बिंदु पर पीयू को सबसे कम अंक मिलते हैं। परसेप्शन भी पीयू का यहां ठीक नहीं है। इस बिंदु पर भी अंक कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed