फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university is going to start online courses for foreign students

पंजाब यूनिवर्सिटी विदेशी स्टूडेंट्स के लिए शुरू करने जा रही ऑनलाइन कोर्स, हजारों का फायदा

Wed, 17 Jun 2020 10:57 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 17 Jun 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
punjab university is going to start online courses for foreign students
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विश्वविद्यालय विदेशी स्टूडेंट्स को जोड़ने की तैयारी में लगा है। पीयू चाहता है कि हर साल जितने विदेशी विद्यार्थी दाखिला लेते हैं, वह आंकड़ा बरकरार रहे। इसके लिए ऑनलाइन कोर्सेज शुरू करने की तैयारी की जा रही है। कोर्स कौन से शुरू होंगे। इस पर निर्णय अगले सप्ताह तक हो सकता है। इस प्रक्रिया से विद्यार्थी अपने देश में बैठकर भी पीयू से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


पीयू व संबद्ध कॉलेजों में हर साल लगभग 400 विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। पीयू में यह आंकड़ा 70 से 80 विद्यार्थियों तक का है। वहीं, बाकी कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं। इन विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी मिलती है। इसी स्कॉलरशिप के जरिये यह आकर्षित भी होते हैं। साथ ही पढ़ाई का माहौल भी इन विद्यार्थियों को मिलता है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान, ईरान के अलावा अफ्रीका के कई देशों से विद्यार्थी यहां दाखिला लेने पहुंचते हैं। पीयू के फार्मेसी, इंजीनियरिंग विभाग में अमेरिका आदि देशों से भी विद्यार्थी दाखिला लेने आते हैं। पीएचडी करने भी विदेशी विद्यार्थी यहां आते हैं। विदेशी विद्यार्थियों के एडमिशन से लेकर यहां बुलाने तक की प्रक्रिया व ऑनलाइन कोर्सेज को लेकर पीयू में बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट्स प्रो. नंदिता सिंह ने बताया कि विदेशी विद्यार्थियों को इंडिया में बुलाया जाएगा या नहीं, इस पर भारत सरकार निर्णय लेगी, लेकिन छात्रों को पीयू से जोड़ने के लिए ऑनलाइन कोर्सेज शुरू किए जाने की योजना है। उस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed