फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university hostels vacant due to Corona virus

पंजाब यूनिवर्सिटीः कोरोना के चलते हॉस्टल खाली, बाहर से खाना मंगाना बैन, सफाई अभियान शुरू

Tue, 17 Mar 2020 12:57 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 17 Mar 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
punjab university hostels vacant due to Corona virus
घर लौटते पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस फैलने के चलते पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टल लगभग खाली हो गए हैं। सोमवार को तमाम विद्यार्थी अपने घरों को गए। हॉस्टलों में अतिथि कक्ष, कॉमन रूम, विजिटर रूम बंद करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सैनेटाइजर आदि रखवाए गए हैं।
विज्ञापन


हॉस्टलों में सफाई अभियान अभियान शुरू करवा दिया गया है। कुछ विभागों में कर्मचारियों को साबुन भी दी गई हैं। यह आदेश भी दिए हैं कि हॉस्टलों में कोई अवैध रूप से बाहर व्यक्ति रहता हुआ मिलता है तो उस पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


सभी हॉस्टल वार्डन की बैठक ली गई। छात्रावासों के कर्मचारियों से कहा गया है कि वह हर हाल में मास्क पहने। दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं व सैनेटाइजर का प्रयोग करें। सभी प्रकार के रूम बंद रखे जाएं। मुख्य काउंटर पर सैनेटाइजर रखने के लिए कहा गया है। ऑनलाइन खाद्य पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खांसी, जुकाम, सर्दी आदि से पीड़ित व्यक्ति की सूचना चिकित्साधिकारियों को दी जाए। वहीं दूसरी ओर वीसी प्रो. राजकुमार ने कई विभागों का दौरा किया और उन्होंने अपनी टीम के साथ लोगों को जागरूक किया। पीएचडी के स्टूडेंट्स से भी कहा गया है कि वह हाजिरी की परवाह न करें। 31 मार्च तक अवकाश हैं। चाहें तो वह जा सकते हैं।

पीयू के शिक्षकों व कर्मचारियों से भी कहा है कि वह अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। कॉलेजों में भी हॉस्टल खाली हो गए हैं। अधिकांश विद्यार्थी चले गए हैं। पीजीजीसी कॉलेज- 11 में महज उन विद्यार्थियों को रखा जो विदेशी हैं या फिर लद्दाख व मणिपुर के रहने वाले हैं। यहां मेस का संचालन भी चल रहा है ताकि इन विद्यार्थियों को बाहर खाने के लिए न जाना पड़े।


पीयू के सेक्टर 14 व सेक्टर 25 स्थित सभी विभागीय कैंटीन को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्टूडेंट सेंटर की दुकानों पर भी यह निर्देश लागू होगा। पीयू ने कहा है कि 31 मार्च तक यह कैंटीन व दुकानें बंद रखी जाएं। इस अवधि का किराया दुकानदारों व कैंटीन संचालकों से नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed